{"_id":"61a53426c5e9ac4c5c503070","slug":"work-continues-on-the-master-plan-there-will-be-a-solution-to-the-drainage-of-jam-and-dirty-water-panipat-news-knl91191647","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लान पर काम जारी, जाम और गंदे पानी की निकासी का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लान पर काम जारी, जाम और गंदे पानी की निकासी का होगा समाधान
विज्ञापन
पानीपत। निगम आयुक्त आईएएस आरके सिंह।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर की सालों पुरानी समस्या गंदे पानी की निकासी और जाम की है। इससे पूर्ण निजात के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। पीने के पानी की उपलब्धता, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क और गंदगी मुक्त शहर पर पूरा फोकस है। विकास कार्यों में तेजी लाई गई और आने वाले कुछ समय में शहरवासियों को कई बड़े प्रोजेक्टस की सौगात मिलेगी।
नगर निगम आयुक्त आईएएस रामकुमार सिंह ने सोमवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसा गया है। लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि भवन निर्माण से पहले जान लें कि प्लाट वैध कॉलोनी में है या नहीं। ऐसा न हो कि गलत लोगों के चक्कर में पड़ने से उनका नुकसान हो जाए।
शहरवासियों को अगले साल तक मिलेंगी ये सौगातें
- शहर में वार्ड नंबर-10 में पहला इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा
- वार्ड नंबर-10 में ही ऑडिटोरियम समेत मार्केट, रैन बसेरा एवं पार्किंग बनेगी
- सेक्टर-25 में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न फायर स्टेशन बनाया जाएगा
- शहर को चार अंडरपास मिले हैं, जिसका बजट निगम ने दिया है, इसे रेलवे बनाएगा
- निगम के दोनों कार्यालयों को एक ही जगह सचिवालय के पास शिफ्ट किया जाएगा
- सभी सार्वजनिक शौचालयों पर सैनिटरी पेड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी
- फरवरी 2022 तक हाली पार्क का काम पूरा कर लिया जाएगा
- शहर के वार्ड नंबर-4 को मॉडल वार्ड बनाया जाएगा, इसी तर्ज पर बाकी वार्डों की सफाई होगी
- शहर में इको ग्रीन पार्क बनाए जाएंगे, इसकी शुरुआत हो चुकी है
रेहड़ी संचालकों के लिए बनेंगे वेडिंग जोन
आयुक्त ने बताया कि शहर के मासाखोरों के लिए वेडिंग जोन बनाए जाएंगे। जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे रोजागर मिलेगा। शहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। वहीं, रोजगार के लिए प्रधानमंत्री स्वयं निधि योजना के अंतर्गत एवं स्वयं सहायता समूहों को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वच्छता पर विशेष फोकस, चमकेगा पानीपत
स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए तीन माह तक एफएम करनाल पर कार्यक्रम चलेगा। इसके अतंर्गत 72-72 घंटे तक के कार्यक्रम चलेंगे। स्वच्छ भारत मिशन की टीम जागरूक करेगी। निगम की स्वच्छता सहयोगी एजेंसियों का सहयोग रहेगा। स्वच्छ हरियाणा एप पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
गंदे पानी की निकासी, शोधन और जल बचाव की पहल
शहर में 25 एवं 15 एमएलडी के एसटीपी लगाए जा रहे हैं। गंदे पानी को शोधित कर इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं, कुछ पर काम जारी है। पार्कों में सोक पिट बनवाए जा रहे हैं। तालाबों की सफाई करवाई जा रही है। पाइपलाइन बिछाकर भी बरसाती पानी को बचाएंगे। शहर 10 हजार लाइटों का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसके साथ ही टावर लाइट लगवाई जा रही हैं।
संपत्ति करदाताओं को सुविधा, बकायदारों को नोटिस कर रहे जारी
निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि बड़े संपत्ति करदाताओं को निगम सुविधाएं देगा। एक टेंडर लगाया जा रहा है, जिसमें एजेंसी सभी की प्रॉपर्टी आईडी बनवाकर देगी और गलत टैक्स बिल ठीक होंगे। राजस्व को बढ़ाने के लिए बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कर अदायगी नहीं करने पर सीलिंग की जाएगी।