फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Won the title of Mrs India, now eyes on Mrs World

महिला दिवस पर विशेष :1 मिसेज इंडिया जीता, अब मिसेज वर्ल्ड पर निगाहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Won the title of Mrs India, now eyes on Mrs World
पानीपत। प्रियंका जुनेजा। - फोटो : Panipat
पानीपत। मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद अब प्रियंका जुनेजा की निगाहें मिसेज वर्ल्ड के ब्यूटी पेजेंट पर हैं। अब वह मिसेज वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस पेजेंट के आयोजक देश और तिथि की घोषणा जल्द ही यूएनओ की ओर से की जाएगी। यह संभव हो सका क्योंकि प्रियंका ने अपने दो बच्चों की परवरिश के साथ ही अपने सपने का पीछा करना कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

पहले विवाह के बाद जहां घर की प्राथमिकताओं के आगे महिलाओं के सपने पीछे छूट जाते थे, वहीं आज सभी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देना शुरू किया है। यही बदलाव महिलाओं को आगे लेकर आ रहा है। पानीपत की बेटी और रोहतक की बहू प्रियंका ने विवाहित महिलाओं के लिए नजीर पेश की है। प्रियंका ने विवाह के 10 वर्ष बाद ब्यूटी पेजेंट जीतने का सपना पूरा किया। दो महीने में 13 किलो वजन घटाया और मिसेज इंडिया-2020 का खिताब जीता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया बनने का सफर कतई आसान नहीं था। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ ही उन्होंने अपने लिए समय निकाला और व्यक्तित्व विकास पर काम किया। मिसेज इंडिया के लिए रात को दो-दो बजे तक तैयारी की। मेहनत रंग लाई और 200 प्रतिभागियों को पछाड़कर मिसेज इंडिया का खिताब जीता जबकि ब्यूटी पेजेंट में उनसे कम उम्र की कई प्रतिभागी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed