फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman who went to the pond drowned due to slipping

तालाब पर गई महिला पैर फिसलने से डूबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to the pond drowned due to slipping
इसराना (पानीपत)। गांव परढ़ाना में एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला बच्चे को जन्म देने की मन्नत मांगने के लिए तालाब पर दीया जलाने गई थी। यहां पर पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को परमजीत निवासी परढाना ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले सुमन पुत्री हुकमचंद निवासी दुजाना, जिला झज्जर के साथ हुई थी। उन्हें अभी तक कोई बच्चा नहीं था । उन्होंने इसके लिए काफी इलाज भी कराया गया। उसकी पत्नी भगवान में अटूट विश्वास रखती थी। इसी उम्मीद से वह रविवार की रात गांव के पास तालाब पर दीया जलाने गई थी। दीया जलाते समय उसका पैर फिसल गया। इस बीच तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परमजीत ने बताया कि घटना के बारे में उसे सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पता चला तो वह तालाब पर गया। जाने पर देखा कि उसकी पत्नी सुमन का शव तालाब में पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाल पुलिस को सूचित किया गया। इसराना थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed