फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman's partner also arrested from Sonipat

महिला का साथी भी सोनीपत से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman's partner also arrested from Sonipat
पानीपत। पंजाब के कारोबारी से दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 18 लाख रुपये ऐंठने वाली महिला प्रियंका के साथ सोनीपत निवासी विजय उर्फ देवा को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय पंजाब के कारोबारी को पुलिस कर्मचारी बनकर फोन करता था और पैसे देने के लिए बाध्य करता था। पुलिस ने उसे प्रियंका की निशानदेही पर सोनीपत से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रिमांड के दौरान प्रियंका से सोने की बाली बरामद की है। ये बाली उसने कारोबारी से पैसे ऐंठने के बाद खरीदी थी। विजय से एक मोबाइल बरामद किया गया है। ये मोबाइल भी ऐंठे गए पैसों से खरीदा गया था। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी महिला प्रियंका के भाई को भी गिरफ्तार करेगी। प्रियंका ने ऐंठे गए पैसों में से कुछ पैसे अपने भाई को भी दिए थे।
विज्ञापन

ये है मामला
पंजाब के संगरूर जिले का व्यापारी पानीपत में सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किराये पर रहता है। अगस्त 2021 में उसके पास एक युवती की कॉल आई थी। युवती ने अपना नाम प्रियंका निवासी जीवन कॉलोनी बताया। युवती ने उसे कहा कि वह उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना चाहती है। वह युवती की बातों में आ गया। एक दिन होटल में प्रियंका ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर प्रियंका ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। बाद में कहा कि उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह इससे डर गया। प्रियंका ने ढाई लाख रुपये मांगे तो उसने मान सम्मान बचाने के लिए दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उससे 15 लाख रुपये मांगे गए लेकिन उसके पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी। उसने एक हलफनामा भी लिखवाया जिसमें लिखा था कि ये पैसे लेकर वह कभी उसे परेशान नहीं करेगी। उसने प्रियंका को 10 लाख रुपये दे दिए लेकिन इसके बावजूद प्रियंका ने सोनीपत पुलिस थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दे दी। इस बार उससे छह लाख रुपये मांगे गए। उसने डर के मारे छह लाख रुपये भी दे दिए। अब आरोपी छह लाख रुपये का दबाव डाल रही थी। बाद में उसने हिम्मत जुटा कर पुलिस से इस संबंध में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed