{"_id":"61d0beb8c823a8227f11ee01","slug":"woman-returned-from-america-also-found-omicron-positive-panipat-news-knl947050195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से लौटी महिला भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव, अब तक तीन केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से लौटी महिला भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव, अब तक तीन केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर में ओमिक्रॉन और कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात को अमेरिका से लौटी यमुना एंक्लेव निवासी महिला की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिली। यह जिले में ओमिक्रॉन का तीसरा केस है। इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के नौ मामले और सामने आए हैं। जिले में बीते दो दिनों में कोरोना संक्रमण के 17 केस सामने आ चुके हैं।
ओमिक्रॉन से संक्रमित महिला अमेरिका से 24 दिसंबर को लौटी थी। 26 दिसंबर को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उनके सैंपल भेजे गए थे। महिला को सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। शनिवार को कोरोना की चपेट में आए लोगों में सेक्टर 25 निवासी दो भाई और अंसल निवासी दादी- पोता भी शामिल हैं। इन सभी को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। शनिवार को दो लोग संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे हैं। अब जिले में कोरोना के
28 केस सक्रिय हैं। दिसंबर में कोरोना के 26 केस मिले हैं। अब तक जिले में कोरोना से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। 491 मौतें 2021 में हुई हैं। रविवार को 1378 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। जिले में अब तक कोरोना के रोगियों की संख्या 31149 हो चुकी है।