{"_id":"6a12b1a4b6576f739302302c","slug":"woman-died-after-being-buried-in-the-soil-of-under-construction-drain-following-electric-shock-in-panipat-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: करंट लगने के बाद महिला की निर्माणाधीन नाले की मिट्टी में दबाने से मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: करंट लगने के बाद महिला की निर्माणाधीन नाले की मिट्टी में दबाने से मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
Sun, 24 May 2026 01:37 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 24 May 2026 01:37 PM IST
सार
महिला को घर मे काम करते हुए करंट लग गया था। जिस कारण महिला के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन किसी ने बताया कि महिला को मिट्टी में दबाकर हाथ मलने से करंट का असर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत में करंट लगने के बाद एक महिला को जीटी रोड संजय चौक के पास निर्माणाधीन नाले में मिट्टी में दबा दिया। महिला की मौत हो गई। परिजनो ने पहले महिला को एक निजी अस्पताल में दिखाया था। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को महिला को घर मे काम करते हुए करंट लग गया था। जिस कारण महिला के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को ले जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद किसी ने बताया कि महिला को मिट्टी में दबाकर हाथ मलने से करंट का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद महिला के परिजनों ने उसे संजय चौक के पास निर्माणाधीन नाले में दबा दिया। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास सूचना आई थी। जब तक पुलिस मौके ओर पहुंची तो लोग वहां से जा चुके थे। लिखित में कोई में जानकारी नही आई।
विज्ञापन