फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Withdraw cash from account by changing atm card

एटीएम बूथ पर रुपये निकालने में मदद मांगना लोगों को पड़ रहा भारी, ठग कर रहे खाते खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Withdraw cash from account by changing atm card
पुरानी सब्जी मंडी निवासी हरिश तनेजा ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। वह नौ जुलाई को सुबह करीब 10 बजे संजय चौक स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण रुपये नहीं निकल सके। इसी बीच एक युवक आया, उसने रुपये निकालने में मदद मांगी तो आरोपी ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। वह जैसे ही घर पहुंचा तो खाते से 80 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। वह वापस बूथ पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। चांदनीबाग थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी कीय पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

एनएफएल निवासी शंकर लाल ने बताया कि उसके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। आठ मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड से नोएडा रेस्ट ईएमआई की पेमेंट की। जिसका खुलासा उसे एक सप्ताह बाद हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से कुल 49612 रुपये निकाले गए है। वह अब तक बैंक के कस्टमर केयर पर धोखाधड़ी के संबंध में बातचीत करता रहा, लेकिन कोई मदद न मिलने पर उसने ठगी की सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed