फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   With inflation, incidents of sexual exploitation of women and girls have increased

Panipat News: महंगाई के साथ महिलाओं और बालिकाओं पर यौन शोषण की घटनाएं बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
With inflation, incidents of sexual exploitation of women and girls have increased
समालखा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेतृत्व में रविदास सभा प्रांगण में शनिवार को सेमिनार किया गया। इसका विषय बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला हिंसा, बालिकाओं के यौन शोषण व एक देश एक चुनाव रहा।
विज्ञापन

सेमिनार की अध्यक्षता कामरेड एडवोकेट दयानंद पवार ने की। मुख्य वक्ता पार्टी के जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र मलिक ने रहे। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महंगाई सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। खाद्य वस्तुओं व सब्जियां के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके चलते मेहनतकश जनता का जीवन संकट में आ गया है। भूख और कुपोषण के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

एडवोकेट राम मोहन राय ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय है। समाज में आज जागरूकता आने और तमाम संसाधन होने के बाद भी महिलाओं का शोषण हो रहा है। एक देश एक चुनाव होना चाहिए। पूर्व जिला सचिव सुनील दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा देने और महंगाई कम कराने के लिए बहुत दावे किए। लेकिन इसमें आज तक कोई सुधार नहीं हुआ। महिलाओं पर अत्याचार और शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनको रोकना जरूरी है। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य राजेंद्र छौक्कर, किवाना शाखा सचिव कंवर सिंह छौक्कर, कंवर पाल सिंह कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed