फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   With graduation, now students will be able to do certificate course by staying in Panipat

ग्रेजुएशन के साथ अब विद्यार्थी पानीपत में रहकर कर सकेंगे सर्टिफिकेट कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
With graduation, now students will be able to do certificate course by staying in Panipat
नीरज गिरी
विज्ञापन

पानीपत। महानगरों की तरह अब पानीपत के महाविद्यालयों में पढ़ाई के साथ सर्टिफिकेट कोर्स किए जा सकेंगे। इन अतिरिक्त कोर्स का रोजगार में लाभ मिलेगा, क्योंकि आज का दौर स्किल कहा है। विद्यार्थी 12वीं पास करने के बाद सर्टिफिकेट कोर्स कर पाएंगे। इससे पहले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट कोर्स के लि दिल्ली जाना पड़ता था। वहीं के कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन करना पड़ता था, जिसके बाद ऑनलाइन कोर्स कर पाते थे। अब पानीपत के आर्य कॉलेज में एड ऑन और वैल्यू एडेड कोर्स की शुरुआत हुई है। जिसका विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा और एक अतिरिक्त पढ़ाई उनके साथ होगी, जो उन्हें भविष्य में लाभ देगी। संवाद
स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ भी कर सकते हैं सर्टिफिकेट कोर्स
स्नातक और स्नातकोत्तर कर रहे विद्यार्थी भी सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे। इन कोर्सेज की फीस भी मामूली है। एक से दो हजार रुपये के बीच में कई कोर्स उपलब्ध हैं। ये कोर्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से होंगे। सिर्फ स्टॉक मार्केटिंग कोर्स ऑनलाइन कराया जाएगा, इसकी कक्षाएं मुंबई से चलेंगी।
विज्ञापन

एक साल में दो एड ऑन कोर्स और चार वैल्यू एडेड कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी
एक साल में विद्यार्थी दो एड ऑन कोर्स कर सकेंगे। एड ऑन कोर्स छह महीने के होते हैं। इसी तरह स्नातक में तीन साल की पढ़ाई के साथ ही वे छह एडऑन कोर्स कर सकेंगे। इस तरह एक साल में चार वैल्यू एडेड कोर्स किए जा सकेंगे, जिनकी अवधि तीन महीने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं 11 एड ऑन कोर्स
सर्टिफिकेट कोर्स इन इंश्योरेंस एंड बिजनेस मैनेजमेंट
सर्टिफिकेट कोर्स इन रिटेल मैनेजमेंट
सर्टिफिकेट कोर्स इन कॉस्मेटोलोजी एंड पर्सनल ग्रूमिंग
सर्टिफिकेट कोर्स इन फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइनिंग
सर्टिफिकेट कोर्स इन एक्सपोर्ट मैनेजमेंट
सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन टू बिजनेस एंड ई-कॉमर्स
सर्टिफिकेट कोर्स इन फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी
सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर मेंटेनेंस
सर्टिफिकेट कोर्स इन वेब डिसाइनिंग एंड ऑफिस ऑटोमेशन
सर्टिफिकेट कोर्स इन ह्यूमन राइट
फाउंडेशन कोर्स इन ह्यूमन राइट
ये हैं 11 वैल्यू एडेड कोर्स
सर्टिफिकेट कोर्स इन फाइनेंशियल मॉडलिंग एंड स्टॉक मार्केटिंग
सर्टिफिकेट कोर्स इन डिजिटल मार्केटिंग
सर्टिफिकेट कोर्स इन स्टैटिस्टिक्स एनालाइसिस यूसिंग एक्सेल
सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्यूनिकेशन एंड सॉफ्ट स्किल्स
सर्टिफिकेट कोर्स इन टेली
सर्टिफिकेट कोर्स इन फाइनेंस मार्केट बिगनर लेवल
सर्टिफिकेट कोर्स इन फाइनेंस मार्केट इंटरमीडिएट लेवल
सर्टिफिकेट कोर्स इन फाइनेंस मार्केट एडवांस लेवल
सर्टिफिकेट कोर्स इन वेबसाइट डिजाइनिंग
सर्टिफिकेट कोर्स इन साइबर सिक्योरिटी
सर्टिफिकेट कोर्स इन वेब एप्लिकेशन डेवलपमेंट इन जावा
यह सर्टिफिकेट कोर्स ग्रेजुएशन को और उपयोगी बनाएंगे। विद्यार्थी कॉलेज में ग्रेजुएशन के साथ इन सर्टिफिकेट कोर्स करेगा तो उसकी स्किल विकसित होगी। ग्रेजुएशन के दौरान विद्यार्थी छह कोर्स कर सकता है।

-डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य आर्य कॉलेज पानीपत
हर साल विद्यार्थी स्नातक व स्नातकोत्तर के साथ दो नए सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे। विद्यार्थियों को क्लास देने के साथ ही प्रैक्टिकल भी लिए जाएंगे। जिसके लिए बाहर से टीम आएगी।
- प्रोफेसर पंकज चौधरी, सर्टिफिकेट कोर्स को-ऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed