{"_id":"ae59716da9404867b0d0e99c7870f298","slug":"while-not-exactly-fault-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ठीक नहीं होने पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ठीक नहीं होने पर प्रदर्शन
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के चलते बिजली नहीं आने से परेशान लोगों
विज्ञापन
ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डिडवाड़ी गांव के लोगों ने नौल्था पावर
हाउस में 24 घंटे तक बिजली नहीं आने पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीण यहां पर जेई के साथ उलझ गए। बुड़शाम के दर्जनों लोग 24 घंटे से बिजली न आने पर मंगलवार दोपहर बाद नौल्था पावर हाउस पर पहुंचे। यहां पर निगम और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
ग्रामीण हरपाल, राजबीर, प्रेम सिंह, सरपंच सुलतान सिंह, राजेश, राममेहर, संदीप और धर्मबीर ने बताया कि नौल्था 33केवीए के पॉवर हाउस से बुड़शाम फीडर जुड़ा है। यहां पर नौ बजे से बिजली गुल है। बिजलीकर्मी फाल्ट ठीक नहीं कर रहे। वे कई बार बिजली ठीक करने की मांग कर चुके हैं।
निगम अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे। गांव में बिजली नहीं आने से पानी तक को लोग तरस गए हैं और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां पर ग्रामीण निगम के एक जेई से उलझ गए। जेई ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए टलकर निकल गया। ग्रामीणों ने निगम और प्रशासन को चेताया है।