फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   While making the road, the manhole was buried six inches below, the commissioner caught the shortcoming

Panipat News: लड़की की आवाज में बुजुर्ग को उलझाकर 18 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
While making the road, the manhole was buried six inches below, the commissioner caught the shortcoming
पानीपत। नांगलखेड़ी गांव के दो युवकों ने फोन पर लड़की की आवाज में बात कर गांव के ही बुजुर्ग से करीब 18 लाख की ठगी कर ली। दोनों युवकों ने विश्वास बढ़ाने के लिए बुजुर्ग को दो लड़कियों से भी मिलवाया था। बुजुर्ग को युवकों की शरारत के बारे में पता चला तो इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-29 थाने की पुलिस को दी शिकायत में नांगलखेड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय किसान ने बताया कि गांव के दो युवक अमन व भोलड़ एक माह पहले उनके पास आए। दोनों उसके सामने लड़की का जिक्र कर बहकाने लगे। उसे झांसा दिया कि उसके पास लड़की भेजी जाएगी। उसके पास दोनों युवक दो लड़कियां भी लेकर आए थे। दोनों लड़कियों से परिचय कराया। दोनों लड़कियों ने जमीला व उर्मिला के नाम से अपने नंबर उसके मोबाइल में सेव कराए। फोन पर लड़की बात कर रही थी। उसने उसे अपने प्यार में फंसा लिया। फोन पर बात करने वाली लड़की उसे बार-बार कहती थी कि वह अमन व भोलड़ को पैसे दे दें। वह उसकी बात मानकर दोनों को पैसे दे देता। उसने 14 से 30 जून तक लड़की के कहे अनुसार 17.90 लाख रुपये अमन व भोलड़ को दिए। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उससे फोन पर लड़कियां नहीं बल्कि अमन व भोलड़ लड़की बनकर बातें करते हैं। दोनों ने उसे लड़कियाें के नाम पर फंसाया है। उसकी पुलिस से मांग है कि दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए और उसे उसके पैसे वापस दिलवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed