{"_id":"61e322d64d9abb6d53463a20","slug":"whether-the-sugar-mill-is-operational-or-not-farmers-will-go-there-with-sugarcane-panipat-news-knl961539183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल चालू हो या नहीं, किसान गन्ना लेकर वहीं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल चालू हो या नहीं, किसान गन्ना लेकर वहीं जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली। नई शुगर मिल चालू न होने से जिले के गन्ना किसान परेशान हैं। शनिवार को गांव कुराड़ में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव डाहर में 27 फरवरी तक नई मिल शुरू हो या नहीं लेकिन किसान गन्ना वहीं लेकर जाएंगे। इसके पैसे देने की जिम्मेवारी शुगर मिल का निर्माण करने वाली कंपनी की होगी।
बैठक में किसान कृष्ण देशवाल ने कहा कि पुरानी मिल की क्षमता कम होने पर सरकार ने नई शुगर मिल गांव डाहर में बनानी शुरू की थी। इसका निर्माण कार्य उत्तम इंटरनेशनल प्रा. लि. कर रही है। तय समय पर निर्माण पूरा नहीं किया, जिससे किसानों को अपने गन्ने को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माणाधीन कंपनी व एमडी शुगर मिल से 14 जनवरी को हुई बैठक में किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी को नई शुगर मिल 27 फरवरी को शुरू करने का लिखित में आश्वासन दिया गया है। इसे देखते हुए शनिवार की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 27 फरवरी को शुगर मिल शुरू हो या नहीं, किसान अपना गन्ना लेकर वहीं जाएंगे। कहा कि गन्ने के भुगतान की जिम्मेदारी नई शुगर मिल का निर्माण कर रही कंपनी व शुगर मिल के एमडी की होगी, ऐसा नहीं होने पर सरकार एक और किसान आंदोलन के लिए तैयार रहे। इस अवसर पर कृृष्ण देशवाल, देवेंद्र शर्मा, सुभाष देशवाल, महेंद्र देशवाल, राजू शर्मा, आजाद देशवाल, सत्यवान शर्मा व रामकिशन आदि मौजूद रहे।