फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When stopped from drinking alcohol while sitting outside the house, Gandasi attacked, injured

घर बाहर बैठकर शराब पीने से रोका तो गंडासी से किया हमला, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
When stopped from drinking alcohol while sitting outside the house, Gandasi attacked, injured
पानीपत। गांव गांजबड़ में एक मकान के बाहर बैठकर शराब पी रहे युवकों को मकान मालिक ने रोका तो आरोपियों ने उस पर गंड़ासी, डंडे और जैली से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर पीड़ित ने शोर मचाया तो आस पास लोग इकट्ठा होने लगे। जिनको देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को स्थानीय लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से इलाज कराने के बाद पीड़ित ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव गांजबड निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि वह रविवार को अपने घर पर खाना खा रहा था। इसी बीच उन्हें शोर सुनाई दिया तो वह बाहर निकले। यहां ऋषिपाल घर के बाहर बैठकर अपने साथी सोनू, अमन, रोहित अनुज और अभिषेक के साथ शराब पी रहा था और आपस में गाली-गलौज कर रहा था। उन्होंने आरोपियों को गाली-गलौज करने से रोका तो आरोपियों ने मिलकर उस पर गंडासी से हमला कर दिया और कुछ आरोपियों ने उस पर डंडों और जैली से हमला किया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed