फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When stopped from abusing, the couple was attacked with a knife

गाली गलौज करने से रोका तो दंपती पर किया चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
When stopped from abusing, the couple was attacked with a knife
देव नगर में एक दंपती ने तीन युवकों को गाली गलौज करने से रोका तो इन्होंने दंपती पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरि नगर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दूध का काम करता है। वह सोमवार को अपने घर के सामने मैदान में बैठा था। उसी वक्त राजेश निवासी देवनगर उनके घर के सामने खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। उसके साथ दो लड़के और थे। उसकी पत्नी किरण ने उन्हें गाली गलौज करने से रोका तो इन्होंने उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने पत्नी किरण को छुड़ाने की कोशिश की तो उन पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed