फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When stopped firing, shot

हर्ष फायरिंग से रोका तो तैश में आकर मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
When stopped firing, shot
पानीपत। निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल राजू मलिक। - फोटो : Panipat
पानीपत। कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक पर जन्मदिन की पार्टी में एक युवक ने भाकियू के पूर्व महासचिव को गोली मार दी। बताते हैं कि वह उसे हर्ष फायरिंग करने से रोक रहे थे, इसी पर तैश में आकर युवक ने उनके सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूर्व महासचिव को लोगों ने देवी मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

बीते एक माह में पानीपत में हर्ष फायरिंग की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दो घटनाओं में दो की जान जा चुकी है। उधर, किला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव राजाखेड़ी निवासी राजू मलिक ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं और भाकियू में महासचिव के पद पर भी रहे हैं। शुक्रवार को उसके कुटानी रोड निवासी दोस्त प्रदीप मलिक के बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर शुक्रवार रात को घर पर पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन

यहां पर प्रदीप मलिक का साढू गांव गुहणा माजरा, सोनीपत निवासी संदीप पुत्र अजीत भी था। संदीप यहां पर अपनी पिस्तौल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। उसने संदीप को कई बार फायरिंग करने से रोका लेकिन वह नहीं माना। इसी से तैश में आकर संदीप ने उसकी छाती में दायीं ओर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रदीप ने उसको निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी मांग है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में हर्ष फायरिंग में दो की जान गई
पानीपत में एक माह में हर्ष फायरिंग में दो युवकों की मौत हो चुकी है। एक युवक मौत से जंग लड़ रहा है। 11 मार्च को गांव बुडशाम में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सिवाह गांव के सोनू की मौत हो गई थी। एक सप्ताह पहले गांव कुराना में शादी समारोह में छोटू भाई की फायरिंग में बड़े भाई की मौत हो गई थी।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे
पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल है। लोगों से अपील है कि शादी समारोह में फायरिंग न करें। फायरिंग करने वालों के हथियारों के लाइसेंस कैंसल होंगे। -जाकिर हुसैन, प्रभारी किला पुलिस थाना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed