{"_id":"60eb50ad8ebc3ed0173277c7","slug":"when-it-got-hot-they-slept-after-opening-the-door-thieves-came-ran-away-with-the-goods-panipat-news-knl761502185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी लगी तो दरवाजा खोलकर सो गए, चोर आए,माल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी लगी तो दरवाजा खोलकर सो गए, चोर आए,माल लेकर फरार
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह में एक परिवार को गर्मी लगी तो उन्होंने गेट खुला छोड़ दिया और सो गए। सुबह उठकर देखने पर घर की अलमारी खुली मिली। सामान चेक किया तो घर से एक तोले सोना और आठ तोले चांदी चोरी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सीबराम निवासी गांव मोहनपुर, बिहार और हाल निवासी गांव सिवाह ने बताया कि नौ जुलाई को वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। गर्मी लगने के कारण उसने घर का दरवाजा खोल दिया और सो गए। सुबह उठकर देखा तो उसके घर से आधे तोले का मंगलसूत्र, ढाई ग्राम कान की बाली, ढाई ग्राम नाक की लोंग, आठ तोले चांदी चोरी मिली। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरी -2
मुखीजा कॉलोनी निवासी विजय गर्ग ने बताया कि उसकी गर्ग कम्युनिकेशन के नाम से देशवाल चौक पर दुकान है। रात साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। अंदर जाकर सामान चेक किया तो एक माइक्रोटेक इंवर्टर, आठ मोबाइल, 10 फोल्डर चोरी मिले। वहीं इसके अलावा अन्य सामान चोरी मिला। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने विजय की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चोरी 3-
गांव काबड़ी निवासी साबिर हुसैन ने बताया कि वह श्री बांके बिहारी स्पिनिंग मिल, काबड़ी में मास्टर के रूप में कार्यरत है।उसके पास यूपी के अमरोहा के गांव देहरा निवासी आबाद अली काम करता था। जो उसके कमरे से 45 हजार रुपये और एक एमआई मार्का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। उसने आरोपी के पास फोन किया तो उसने रविवार को आकर फोन लौटाने की बात कही, लेकिन अब उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर में पुलिस की जिप्सी और राइडर लगातार संवेदनशील क्षेत्र में गश्त करते है। पुलिस हर चोरी की वारदात को ट्रेस करने में सफलता हासिल कर रही है, जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय