फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When he stopped him from abusing, the young man was beaten

Panipat News: गाली गलौज करने से रोका तो युवक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
When he stopped him from abusing, the young man was beaten
पानीपत। अंसल गेट नंबर दो के पास एक युवक को रेहड़ी वालों के साथ गाली गलौज करने वाले एक युवक को टोकना भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने कई साथियों के साथ युवक की पिटाई कर दी। उससे पैसे छीन लिए और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बिचपड़ी निवासी नीरज ने थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम करीब पौने दस बजे अंसल के गेट नंबर दो के पास खड़ा था। इस दौरान एक लड़का वहां आया और वहीं पर खड़े रेहड़ी वालों से गाली गलौज करने लगा। उसने रोकने का प्रयास तो आरोपी ने उस पर धावा बोल दिया। कुछ देर में आरोपी ने फोन कर अन्य 10 लोगों को मौके पर बुला लिया। सभी लाठी डंडो से लैस होकर मौके पर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई कर गंभीर चोटें मार उसे जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उससे तीन हजार रुपये छीन लिए और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया है। घायल अवस्था में उसे परिजनों ने इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जिसकी शिकायत पुलिस को भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed