फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   What a development: A week ago, the road from Jatal to Saundhapur started breaking down

ये कैसा विकास: एक सप्ताह पहले जाटल से सौंधापुर तक बनी सड़क टूटना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
What a development: A week ago, the road from Jatal to Saundhapur started breaking down
सौंधापुर से जाटल तक निवनिर्मित रोड में हुए गड्ढ़े। - फोटो : Panipat
पानीपत। गांव जाटल से लेकर सौंधापुर तक बनाई गई तीन किलोमीटर सड़क एक सप्ताह भी नहीं चली। यह सड़क जगह-जगह से टूटनी शुरू हो गई है। रोड़ियां निकलने से सड़क पर गड्ढ़े बनना शुरू हो गए हैं। इस कारण ब्रेक लगाने पर वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सड़क के किनारों की हालत ज्यादा खराब हो रही है। इससे आसपास के ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है। उधर, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर सड़क टूटने लगी है तो जांच करवाएंगे। घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग पाया गया तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
मिलीभगत से घोटाला
ये कोई विकास कार्य नहीं है, ये तो सिर्फ जनता का पैसा लूटना चाहते हैं। सब मिलीभगत कर घोटाला कर रहे हैं। सड़क में बेहद घटिया निर्माण सामग्री लगाई गई है। तारकोल की गुणवत्ता पर भी संदेह है, जो रोड़ियों को चिपका ही नहीं सका। -सेवा नंद कादियान
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का रोड
ये सड़क एक सप्ताह पहले ही बनाकर तैयार की गई थी। अभी से टूटना शुरू हो गई है। इसे बनाया तो ग्रामीणों की सुविधा के लिए गया था, लेकिन ये परेशानी बन गई है। इसे अब एक सप्ताह रोड के नाम से पुकारा जा रहा है। -अनूप कादियान
कार्रवाई होनी चाहिए
जिस प्रकार से सड़क बनाई गई है, उसकी गुणवत्ता को ताक पर रखा गया है। ऐसी सड़क कितने दिन चलती। यह सड़क कोई भी मौमम नहीं झेल पाएगी, लोगों को झेलना पड़ेगा। इसे बनाने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए । -सोनू नांदल
ग्रामीणों में रोष
इस मामले में सरकार से गड़बड़ी की शिकायत की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों पर तो शिकायत का कोई असर होता नहीं है। इस सड़क को घटिया निर्माण सामग्री से बनाया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। -अमन कादियान
सुविधा नहीं परेशानी
ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई सड़क उनके लिए परेशानी बन गई है। महज एक सप्ताह में कोई सड़क आखिर कैसे टूट सकती है। अभी से गड्ढ़े बनने शुरू हो गए हैं। रोड़ी बाहर निकली हुई हैं। -सुरेंद्र मान

मौके की रिपोर्ट ली जाएगी: पीडब्ल्यूडी
मौके की रिपोर्ट ली जाएगी। इसके लिए विभाग के जेई की ड्यूटी लगा दी गई है। निर्माण सामग्री की जांच भी करवाई जाएगी। अगर मामला गंभीर मिला तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। - रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, पानीपत।

जगह जगह टूटा हुआ रोड जिसके निर्माण को पूरा हुए सप्ताह भी नहीं हुआ था।

जगह जगह टूटा हुआ रोड जिसके निर्माण को पूरा हुए सप्ताह भी नहीं हुआ था।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed