{"_id":"62588238e95c5572c52d8d1a","slug":"weather-changed-relief-from-heat-farmers-trouble-panipat-news-knl1049676200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला, गर्मी से राहत, किसानों की आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला, गर्मी से राहत, किसानों की आफत
विज्ञापन
पानीपत अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं, बूंदाबंदी में हल्का भीगा, शेड भर चुके हैं, अब खुले में ही ग?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा में बृहस्पतिवार की शाम को अचानक हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने जहां गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं किसानों के हाथ पांव फूल गए। मौसम का मिजाज देख किसान मंडियों में पड़ी गेहूं की फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल आदि लेकर दौड़ पड़े। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 अप्रैल तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और जहां-तहां बौछारें पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की तलहटी और उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अब तक प्री-मानसून मौसम की गतिविधियां गायब रही हैं। यही कारण है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अप्रैल में अब तक लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
पूर्वानुमान है कि अगले सात दिनों के दौरान एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय से गुजरने की संभावना है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा में 19 और 20 अप्रैल को गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत पहुंचा सकते हैं। ऐसे में गेहूं की खरीद को देखते हुए किसानों को फसल बचाव के लिए आवश्यक एहतियात बरतना होगा।
- क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र में धूल भरी तेज हवाओं और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी का असर देखने को मिला जो 15 अप्रैल को भी जारी रह सकता है। उसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। फिर 19 और 20 अप्रैल को मौसम में बदलाव आ सकता है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।