फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather changed due to drizzle, increased cold

बूंदाबांदी से बदला मौसम, बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to drizzle, increased cold
पानीपत। कड़कड़ाती ठंड में हाथ सेकते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। मौसम विभाग का पूर्वानुमान शनिवार को सही साबित हुआ। सुबह से शुरू हुआ बूंदाबांदी व रिमझिम फुहारों का सिलसिला दिनभर जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने और दिनभर बूंदाबांदी चलने से अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहे। लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का भी सहारा लिया।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि घर की चहारदीवारी के भीतर भी लोग ठिठुरन और गलन महसूस करते रहे। सुबह-शाम की ठंड नश्तर की भांति चुभ रही है। बारिश ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया। कई जगह पर जलभराव होने से राहगीर परेशान हुए। कई जगह पर कीचड़ से भी लोगों को दिक्कतें हुईं। सवारी वाहन भी यात्रियों का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश के बीच ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं फलों आदि की रेहड़ी वाले भी दिनभर खाली बैठे दिखे।
विज्ञापन

दूसरी ओर बारिश व बूंदाबांदी होने से खेतों में गन्ना छिलाई का कार्य भी बाधित हुआ। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि मौसम खराब होने से उनका गन्ना छिलाई का कार्य करीब एक सप्ताह बाधित हुआ है। इन दिनों खेतों में गन्ना छिलाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। जहां शुक्रवार तक घने बादलों के बीच मजदूर खेतों में गन्ना छिलाई का कार्य करते रहे, वहीं शनिवार को दिनभर चली बूंदाबांदी ने गन्ना छिलाई का काम रोक दिया। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गन्ना उत्पादक किसान राजेश कुमार व बिट्टू कारल ने बताया कि यदि मौसम साफ हुआ तो भी बारिश के कारण उनका गन्ना छिलाई का कार्य लगभग एक सप्ताह प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जहां शुक्रवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर करीब 95 प्रतिशत रहा। ठंडी हवाओं की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
कोहरा छाने व ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सोमवार तक धूप निकलने के आसार कम हैं। मौसम में आए बदलाव से अब 24 जनवरी तक मौसम सर्द रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि 24 जनवरी के बाद बादल छटने लेकिन कोहरा छाने तथा ठंड बढ़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।

शनिवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही। करीब 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी बारिश के आसार हैं। सोमवार के बाद कोहरा छाने, ठंड बढ़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।

खेतों में गन्ना छिलाई करते हुए।

खेतों में गन्ना छिलाई करते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed