{"_id":"63375604ce46046f164bea72","slug":"wearing-the-bow-of-fifty-two-yards-the-pot-will-turn-on-panipat-news-knl122975439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावन गज का दामण पहन मटक चालूंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावन गज का दामण पहन मटक चालूंगी...
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा एवं टैलेंट को उजागर करने हेतु और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टेलेंट हंट शो का आयोजन किया गया। नृत्य में शबाना एवं सपना, गायन में जन्नत, वादन में अरुण, मोनो-एक्टिंग में अजय, मिमिक्री में विशाल और पेंटिंग प्रतियोगिता में साहिल अव्वल रहे।
टेलेंट हंट के नृत्य प्रतियोगिता में बीए-प्रथम की शबाना और सपना प्रथम, वंदना द्वितीय और बीकॉम प्रथम की जिया तृतीय स्थान पर रहीं।
बीए-प्रथम की शीतल, तन्नू और इमराना को सांत्वना पुरस्कार मिला। गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम की जन्नत प्रथम, मोनिया द्वितीय और निशा तृतीय रहीं।
वादन प्रतियोगिता में बीए-द्वितीय के अरुण प्रथम, शोबित द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोनो-एक्टिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय के अजय प्रथम, बीए-तृतीय के सुमित द्वितीय और बीए-द्वितीय के सचिन तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए-प्रथम के साहिल प्रथम,निशांत द्वितीय और एमएससी भौतिकी-द्वितीय की तृप्ति तृतीय रहीं। जबकि बीए-तृतीय की तन्नु नरवाल और बीकॉम-तृतीय के हर्ष वधवा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मिमिक्री प्रतियोगिता में बीए-तृतीय के विशाल प्रथम, बीए-द्वितीय की सुप्रिया द्वितीय और यशप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान पवन गोयल ने कहा कि समय रहते अगर बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण हो जाए तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। सह-पाठ्यचर्या और सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि अब विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा भी अन्य दूसरे क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। जीवन को अर्थपूर्ण, उद्देश्यपूर्ण एवं उर्जावान बनाए रखने के लिए अध्ययन के साथ-साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मोनिका खुराना, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. राहुल जैन, प्रो. जगमती सांगवान, प्रो. कविता, प्रो. किरण मालिक, प्रो. यशोदा अग्रवाल, दीपक मित्तल मौजूद रहे।