फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waterlogging due to rain, water filled in Vikas Nagar, vegetable market

बारिश से जलभराव, विकास नगर, सब्जी मंडी में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, water filled in Vikas Nagar, vegetable market
पानीपत। बरसात के बाद जमा पानी - फोटो : Panipat
पानीपत। एक बार फिर से हल्की बारिश ने शहर के पानी निकासी की पोल खोलने का काम किया है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक धीमी-धीमी बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। अनाज मंडी और सब्जी मंडी में एक फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा तहसील कैंप, वार्ड 23 के वीवर्स कॉलोनी में भी पानी भरा दिखाई दिया। बता दें कि इस मध्यम बारिश ने भी शहर की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोलने का काम किया है। हालांकि शहर के जीटी रोड पर सुबह तक पानी भरा रहा जिसकी शाम तक निकासी हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की आउटर कॉलोनियों का भी हाल बेहाल रहा। निगम की लचर सफाई व्यवस्था और निकासी पर शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। आउटर क्षेत्र की 30 से ज्यादा कॉलोनियाें में बारिश से कीचड़ के हालात हो गए।
विज्ञापन

निगम के 70 प्रतिशत पानी निकासी के दावे हुए फेल
नगर निगम के अधीन 157 किलोमीटर लंबे नाले व नालियों की सफाई का काम आता है। इसके लिए निगम ने करीब 50 लाख रुपये महीने की लागत से 150 कर्मचारियों को नाला गैंग के तौर पर भर्ती भी किया है। इनके अलावा भी निगम अपने कर्मचारियों से सफाई व पानी निकासी का काम भी करवा चुका है। जिस पर निगम ने करीब 70 प्रतिशत काम होने का दावा तक किया था, लेकिन निगम के ये दावे अब फेल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सालों से नहीं हुआ समस्या का समाधान
शहर से बरसाती पानी की निकासी की ये समस्या आज से नहीं बल्कि सालों पुरानी है। इस समस्या का समाधान नगर निगम आज तक नहीं कर पाया है। जबकि हर माह शहर की सफाई व निकासी पर निगम करीब 5 करोड़ रुपये तक का बजट भी खर्च करता आ रहा है।

बनाएंगे मास्टर प्लान : भट्ट
नगर निगम की निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर पहले से शिकायतें मिलती आ रही हैं। ये शहर की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके लिए निगम अधिकारियों से मिलकर एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
-दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। बरसात के बाद जमा पानी

पानीपत। बरसात के बाद जमा पानी- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed