फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   water will be sent to singhpura and sithana, says dc

सिंहपुरा और सिठाना गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ जल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
water will be sent to singhpura and sithana, says dc
गांवों में स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए पानीपत रिफाइनरी, जिला प्रशासन और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने संयुुक्त रूप से कदम बढ़ाया है। गांव सिंहपुरा और सिठाना में पानी पहुंचाने के लिए पानीपत रिफाइनरी प्रशासन नलकूल लगाएगा और पेयजल लाइन बिछाएगा। इस संबंध में सोमवार को रिफाइनरी और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि गांव सिंहपुरा और सिठाना के लिए एक अच्छी शुरूआत है। ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा। पानीपत रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख जीसी सिकदर ने कहा कि रिफाइनरी प्रचालन में पानीपत जिला प्रशासन का सहयोग हमेशा मिला है। इंडियन ऑयल पीआरपीसी पानीपत और आसपास के गांवों एवं स्कूलों में जीवन स्तर सुधारने की दिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और कौशल विकास की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

एमओयू इंडियन ऑयल की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) महुआ बसु और पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक के बीच हुआ। इस अवसर पर पीआरपीसीकी ओर से मुख्य-महाप्रबंधक (वित्त) एमके शर्मा, मुख्य-महाप्रबंधक(तकनीकी) एएस साहनी, मुख्य-महाप्रबंधक(तकनीकी सेवाएं) हितेश शाह, सरपंच सतपाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान महाप्रबंधक (प्र. एवं क. सीसी, सीएसआर) एसके त्रिपाठी ने पीआरपीसी की ओर से चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (कारपोरेट सामाजिक दायित्व, निगमित संचार, हिंदी) राकेश रौशन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उप-महाप्रबंधक (प्रशासन एवं कल्याण) वीएस रावत ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed