{"_id":"62b0d8d1407f7c773d4b0c3b","slug":"water-letter-given-for-water-conservation-panipat-news-knl112154622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जल संरक्षण के लिए दी पानी की चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत। उपायुक्त को पानी की चिठी सौपतें हुए।
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। प्रतिष्ठा फाउंडेशन की टीम चेंज मेकर्स की ओर से जल संरक्षण पर पानी की चिट्ठी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी सदस्यों ने मिलकर सोमवार को जिला उपायुक्त सुशील सारवान को प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. गौरव की अध्यक्षता में पानी की चिट्ठी दी। उपायुक्त ने बच्चों को प्रेरणात्मक तरीके से समझाया कि आप अपनी आदतों से अपना भविष्य बदल सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. कुंजल ने बताया कि इसी बात को ध्यान में रखकर जून की ग्रीष्मकालीन अवकाश का पूरा माह की बच्चों की रोज की गतिविधियां पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित हैं ताकि यह छात्र छात्राओं की दिनचर्या में शामिल हो जाए। अथर्व एवं आरना ने बताया कि धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी है क्योंकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है। सभी बच्चों ने वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पोधरोपण करने का प्रण लेते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि पौधों को पाइप से पानी देने की बजाय फव्वारे से पानी देंगे, जिससे जल संरक्षण हो। हाथ, फल, सब्जी आदि को खुले हुए नल से धोने की बजाय पानी के बर्तन में साफ करेंगे। सभी बच्चों ने संपूर्ण समाज से विनम्र अपील की कि पानी को व्यर्थ न करें। पानी को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर डॉ. कुंजल, डॉ. गौरव, अस्मी, अथर्व, भव्या, लवन्या, ऐशनी एवं आरना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।