फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water in the pits on Sanauli road, people's anger erupted

सनौली रोड पर गड्ढों में पानी, फूटा लोगों का गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Water in the pits on Sanauli road, people's anger erupted
पानीपत। सनौली रोड पर मारबल मार्किट के बाहर रोड पर भरे हुए दो-दो फुट पानी में खड़े होकर प्रदर्शन कर? - फोटो : Panipat
पानीपत। उत्तरा प्रदेश से पानीपत को जोड़ने वाली सनौली रोड की खस्ता हालत पर वीरवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा कर दिया। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पर सैकड़ों गड्ढ़े हैं, जिनमें दो फीट तक पानी भरा है। जिला प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान न होने से खफा स्थानीय लोगों ने पानी में खड़े होकर अपना गुस्सा निकाला। इससे सनौली रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

पानी में पलटे और डूबे वाहनों को क्रेन और बंद हुए वाहनों को धक्का देकर बाहर निकाला गया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी लोगों की सुध लेने नहीं पहुंचा। सनौली रोड पर बबैल नाके से आगे मार्बल मार्केट के सामने करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क हैं। वीरवार को भी करीब दो घंटे के अंतराल में यहां भरे पानी में कई वाहन फंस गए, जिनको लोगों ने क्रेन और धक्का देकर मुश्किल से निकाला। पानी भरने से गड्ढ़े दिखाई नहीं देते हैं और वाहन पलट जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

रात भर पलटी गाड़ी के ऊपर गुजारी रात, सीएनजी लीक होने से मची भगदड़
करीब दो क्विंटल धागा लेकर बिजनौरजा रहा एक मिनी ट्रक बुुधवार रात करीब 10 बजे इन गड्ढ़ों में पलट गया। इसके बाद वाहन चालक ने पूरी रात पलटे हुए ट्रक के ऊपर बैठकर गुजारनी पड़ी। इस दुर्घटना में वाहन बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो गया वहीं, धागा भी पानी में भीगने की वजह से खराब हो गया। सुबह इसी मिनी ट्रक का एक सीएनजी सिलिंडर लीक हो गया। जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर काटी गईं कॉलोनियों का पानी होता है जमा
सनौली रोड के टूटने और यहां जलभराव का कारण कॉलोनियों का पानी मुख्य सड़क पर जमा होना है। लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ कट चुकी कॉलोनियों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होता है। जिसका निगम आज तक समाधान नहीं करवा पाया है। इस गंदे पानी के लगातार जमा होने और रोड पर चलने वाले वाहनों की वजह से रोड टूट गया है। अगर कॉलोनियों से निकलने वाले निकासी के पानी का समाधान करवा दे तो ये समस्या दोबारा होगी भी नहीं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ इंदौर मॉडल का दावा
पानीपत को इंदौर मॉडल की तर्ज पर विकास कार्यों का दावा करने वाले नेताओं को शहरवासियों से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। सनौली रोड के खस्ताहाल की तस्वीरें वायरल करते हुए कहा कि ये है शहर का असली विकास। ये ही है नेताओं का इंदौर मॉडल।
सनौली रोड निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। अगर यहां कॉलोनियों के पानी की निकासी की समस्या है तो निगम केवल उसका समाधान कर सकता है, लेकिन सड़क का काम नहीं कर सकता। - प्रदीप कल्याण, एक्सईएन नगर निगम।

हाईवे के निर्माण एवं रखरखाव का काम करने वाले जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर को इसका काम दिया है। इनके प्रोजेक्ट मैनेजर से लगातार संपर्क किया जा रहा है। ये काम दो से तीन दिन में करवा दिया जाएगा। पानी की निकासी के लिए मशीन लगवा दी गई है। - रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, पानीपत।

पानीपत। सनौली रोड पर मारबल मार्किट के बाहर सड़क की खस्ताहालत व रोड पर भरे हुए दो-दो फुट में पलटा हु

पानीपत। सनौली रोड पर मारबल मार्किट के बाहर सड़क की खस्ताहालत व रोड पर भरे हुए दो-दो फुट में पलटा हु- फोटो : Panipat

पानीपत। सनौली रोड पर मारबल मार्किट के बाहर सड़क की खस्ताहालत व रोड पर भरे हुए दो-दो फुट से जाता हुआ

पानीपत। सनौली रोड पर मारबल मार्किट के बाहर सड़क की खस्ताहालत व रोड पर भरे हुए दो-दो फुट से जाता हुआ- फोटो : Panipat

पानीपत। लगा हुआ रोड पर भारी जाम।

पानीपत। लगा हुआ रोड पर भारी जाम।- फोटो : Panipat

पानीपत। सनौली रोड पर मारबल मार्किट के बाहर सड़क पर पलटे पिकअप को क्रैन से उठाते हुए।

पानीपत। सनौली रोड पर मारबल मार्किट के बाहर सड़क पर पलटे पिकअप को क्रैन से उठाते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed