फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Warehouse in-charge stole blankets worth lakhs of rupees, case registered

गोदाम प्रभारी ने चुराए लाखों रुपये के कंबल, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Warehouse in-charge stole blankets worth lakhs of rupees, case registered
पानीपत। गांव महराणा स्थित अक्षय स्पिनिंग मिल होम फर्निशिंग कंपनी से कंबल गोदाम के प्रभारी ने 15 दिन में करीब 25 लाख रुपये के कंबल चोरी कर बेच दिए। आरोपी ने बिना बिल बनाए और बिना माल का वजन कराए ही कंबल बेच दिया। निदेशक को जब फर्जीवाड़ा मिला तो उन्होंने प्रभारी से पूछताछ की। आरोपी ने चोरी की बात कबूल ली। निदेशक ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांधी मंडी निवासी अक्षय गर्ग ने बताया कि उनकी महराणा में अक्षय स्पिनिंग मिल एएसएम होम फर्निशिंग नाम से कंबल फैक्टरी है। वो कंपनी निदेशक हैं। कंपनी का एक्सेस ब्लेंकेट का स्टॉक कंपनी के सामने गोदाम में करते है। उन्होंने छह माह से जींद के वार्ड 13 निवासी चेतन बंसल को इसका इंचार्ज बना रखा था।
विज्ञापन

उन्हें 28 नवंबर को पता चला कि चेतन पिछले काफी दिनों से कंपनी का माल बिना वजन कराए, बिना बिल और उनको जानकारी दिए बगैर ब्लैक में माल बेचता है। इसके बाद उन्होंने पिछले कई दिनों की रिपोर्ट चेक की तो उनमें 20 से 25 लाख रुपये का माल गबन मिला। आरोपी ने करीब 25 लाख रुपये के कंबल ब्लैक में बेच दिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गर्ग की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी निदेशक अक्षय गर्ग यह भी ने बताया कि चेतन का काम माल को डिस्पेच करना होता था। इसके अलावा उसे माल का वजन कराना और उसका बिल बनाकर भी आगे भेजना होता था, लेकिन पिछले कई दिनों से वह धांधली कर रहा था। शक होने पर उन्होंने चेतन से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। अक्षय के मुताबिक, आरोपी ने बाद में चोरी की बात स्वीकार कर ली है।
डॉयरेक्टर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी आरोपी होगा उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed