{"_id":"665136e3809f2fda8d0668a6","slug":"wanting-to-get-relief-from-the-heat-youth-are-taking-a-dip-to-death-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118694-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मी से निजात पाने की चाहत में युवा लगा रहे मौत की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मी से निजात पाने की चाहत में युवा लगा रहे मौत की डुबकी
विज्ञापन
पानीपत। बढ़ते तापमान में गर्मी से निजात पाने व मौज मस्ती में नहर में लगाई जा रही छलांग युवाओं व किशोरों का जीवन लील रही है। दोस्तों के कहने पर वह युवा व किशोर भी नहर में छलांग लगा रहे हैं जो तैरना नहीं जानते । नारायणा गांव से बतरा कॉलोनी तक नहर के किनारे नहाने वालों का जमावड़ा रहता है। एनएफएल नाके के पास तो युवा रेलवे के ओवरब्रिज की ग्रिल पर चढ़कर 20-25 फीट से छलांग लगा रहे हैं।
पिछले एक माह में पांच युवक और किशोर नहर में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस के नहर किनारे गश्त के दावे भी बोने ही साबित हो रहे हैं। पुलिस लोकसभा चुनाव की तैयारियों व व्यस्त है। असंध नाका व एनएफएल नाका चौकी पुलिस वाहनों की चेकिंग करने में व्यस्त है। इसलिए सख्ती नहीं की जा रही है। अभिभावक भी अपने बच्चों की इस मनमानी से काफी परेशान व भयभीत हैं।
बॉक्स
दोस्तों के साथ नहाने गए रवि का मिला शव
महराणा गांव निवासी रवि बुधवार को अपने दोस्त दीपक, अंकित व शिवम के साथ नहर में नहाने गया था। वह नहाते हुए नहर में डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को उसका शव नारायणा गांव के पास नहर में मिला। हालांकि रवि के पिता हरपाल ने दीपक, अंकित व शिवम पर रवि को नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
इन हादसों से लीजिए सबक
- उझा गांव का निशांत नहाते हुए यमुना में डूब गया। उसकी मौत हो गई। निशांत अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
- शिव नगर निवासी तुषार अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था। यहां डूबने से तुषार की मौत हो गई। तुषार को परिजन दो माह बाद कनाडा भेज रहे थे। तुषार दो भाइयों में बड़ा था।
- 13 मई को वधावाराम कॉलोनी निवासी मोहित असंध रोड स्थित दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गया था। उसने नहर में डूबकी लगाई और वह बह गया। दो दिन बाद उसका शव बरामद हुआ।
- 19 मई को सौदापुर निवासी किशोर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। यहां नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। किशोर 12 वीं पास कर अब कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी में था।
- 22 मई को महराणा गांव निवासी रवि दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। वह एनएफएल नाका के पास नहाते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया।
बॉक्स
यहां नहाते हैं युवक-
बतरा कालोनी के सामने, असंध नाका चौकी, हनुमान मंदिर, असंध रोड श्मशान भूमि के सामने, जाटल रोड शनि मंदिर, गोहाना रोड, बिंझौल के पास, सिवाह और नारायणा गांव के पास बच्चे व युवक नहर में नहाते हैं।
वर्जन-
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि नहर में नहाने से हादसे में हो रहे हैं। कई युवकों की जान जा चुकी है। पुराना औद्योगिक थाना, माडल टाउन, सेक्टर-29 व समालखा थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं कि नहर पर गश्त करें। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों व युवकों को नहर नहाने से रोकें।