फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waiting for students is over, application process has started in UG, waiting for schedule for PG

विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, यूजी में शुरू हो चुकी आवेदन प्रक्रिया, पीजी के लिए शेड्यूल का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Waiting for students is over, application process has started in UG, waiting for schedule for PG
सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का कॉलेज में प्रवेश का सपना शीघ्र पूरा होने वाला है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। कॉलेजों में यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। जो 26 अगस्त तक चलेगी। प्रथम मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 2 से 6 सितंबर तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 8 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 8 से 11 सितंबर तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। विद्यार्थी भी कॉलेज में दाखिला को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि विद्यार्थियों की विभिन्न 11 कॉलेजों में 9310 सीटों पर नजर रहेगी। वहीं, पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल का इंतजार है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इस बार सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रोफेसरों की मानें तो 12वीं पास विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए स्नातक स्तर की कक्षाओं में दाखिला लेना विद्यार्थियों के लिए कठिन होगा। वहीं, इस बार सीबीएसई और एचबीएसई का परिणाम भी लगभग 100 प्रतिशत आया है। ऐसी स्थिति में इस वर्ष कॉलेजों में स्नातक स्तर की कट ऑफ लिस्ट बढ़ सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो इस बार पहली कट ऑफ 95 तथा आखिरी कट ऑफ 80 तक पहुंच सकती है। इस बार अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है जिससे कटऑफ का स्तर भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल दो बार लगेगी मेरिट लिस्ट
जारी निर्देशानुसार इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 13 सितंबर को पंजीकरण के लिए फिर से पोर्टल शुरू किया जाएगा। 16 अगस्त से 26 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
कॉलेजों में सीटों की संख्या
कॉलेज सीटें
आर्य कॉलेज 1850
एसडी कॉलेज 1880
आईबी कॉलेज 1700
राजकीय कॉलेज 640
देवीलाल कॉलेज 320
आर्य आदर्श कॉलेज मडलौडा 950
वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा 440
राजकीय कॉलेज मडलौडा 440
गांधी कॉलेज समालखा 400
राजकीय कॉलेज इसराना 370
राजकीय कॉलेज बापौली 320
कुल सीटें 9310
कॉलेज में कुल 1850 सीटों में दाखिले होने हैं। कॉलेज में दाखिले की तैयारियां भी की जा चुकी हैं। कॉलेज प्रशासन दाखिले को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। विभाग के निर्देशानुसार ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और कक्षाएं लगाई जाएंगी।
डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विद्यार्थी विभिन्न कॉलेजों में आवेदन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मदद के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी लगाया गया है। 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने से कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
- डॉ. अनुपम अरोड़ा, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।
महाविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। पहली कट ऑफ 2 सितंबर को तथा दूसरी कट ऑफ 8 सितंबर को जारी की जाएगी। 12वीं के परिणाम को देखते हुए कॉलेजों में कट ऑफ लिस्ट बढ़ सकती है। कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

- डॉ. अजय गर्ग, प्राचार्य, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।
कोविड-19 को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 से 26 अगस्त तक जारी रहेगी। शहर के कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
- संजू अबरोल, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed