फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Voting started at 7 o'clock in the morning, the speed decreased from 10 to 12 o'clock

सुबह सात बजे शुरू हुई तोबड़तोड़ वोटिंग, दस बजे से 12 बजे तक हुआ कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Voting started at 7 o'clock in the morning, the speed decreased from 10 to 12 o'clock
पानीपत। नगर पालिका चुनाव को लेकर रविवार सुबह छह सात बजे क्षेत्र के सभी बूथों पर ताबड़तोड़ वोटिंग शुरू हुई जो दिन चढ़ने के साथ साथ कम होती गई। सुबह 10 बजे तक महज 10 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत 30 प्रतिशत तक पहुंच गया। 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक तकरीबन 10 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। इसके बाद शाम चार बजे तक एक बार फिर से लहर उठी और मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत के पार हो गया। शाम छह बजे क्षेत्र के मतदाता अंतिम घड़ी में पहुंचे और मतदान प्रतिशत को 69.3 प्रतिशत तक ले गए।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी की वजह से मतदाताओं ने पहले ही सुबह और शाम को वोटिंग करने का मन बनाया था। वोटिंग शुरू होते हुए प्रत्याशियों के वाहन वार्डों से बूथ तक मतदाताओं को भरकर लाते दिखाई दिए। सुबह आठ बजे तक मतदान 10 प्रतिशत पहुंच गया। इसके बाद भी वोटिंग जारी रही और 10 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। अब सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक मतदाताओं की संख्या कम होती गई। मुश्किल से वोटिंग प्रतिशत 30 प्रतिशत पहुंच सका। दोपहर दो बजे तक आराम से वोटर आए और मतदान कर लौटते गए। इन दो घंटों में केवल 10 प्रतिशत ही वोट पड़े। शाम चार बजे तक फिर से लोगों में उत्साह देखने को मिला और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाया, जिसे क्षेत्र के मतदाता शाम छह बजे तक 70 प्रतिशत तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed