फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vijayalakshmi became the State President of the Board of Trade

विजयलक्ष्मी बने व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vijayalakshmi became the State President of the Board of Trade
पानीपत। हरियाणा व्यापार मंडल का विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता को प्रदेश का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित कि - फोटो : Panipat
पानीपत। अग्रवाल भवन सेक्टर-24 में हरियाणा व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह माया गया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी गुप्ता को हरियाणा व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष भी चुना गया। प्रदेश भर से 20 जिलों के जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से उनका चुनाव किया। अध्यक्ष बनने पर विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने नई जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव जैन कहा कि हरियाणा का व्यापारी केवल अपना मान सम्मान चाहता है और सुरक्षा चाहता है। बदले में वह सरकार को हर प्रकार का सहयोग दे रहा है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि सरकार व्यापारियों की हर दुख और तकलीफ से भली भांति परिचित है। इनके निवारण के लिए शीघ्र ही जिला स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड की समितियों का गठन किया जा रहा है। शीघ्र ही व्यापारियों की बीमा योजना को भी व्यापारी कल्याण बोर्ड पुणे आरंभ करने जा रहा है। विजय लक्ष्मी गुप्ता ने सरकार से करुणा आपदा के चलते मध्यम कार्य के व्यापारियों के लिए एक आर्थिक पैकेज की भी मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव जैन एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड हरियाणा सरकार के चेयरमैन रामनिवास गर्ग रहे। इस मौके पर चांद भाटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, गजेंद्र सलूजा, प्रांत प्रचारक आरएसएस राजेश गोयल, संजय अग्रवाल, मोहनलाल गर्ग, सुरेश काबरा, सुरेश गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदाधिकारियों को भी किया सम्मानित
व्यापार मंडल में योगदान के लिए रामप्रकाश सेठी, रतनलाल बंसल, रत्नेश बंसल, रामसिंह पुच्छल, वीके जैन, महेश भाटिया, कृष्ण लाल तनेजा, बजरंग लाल अग्रवाल, डॉ. वेदनाथ, अरुण अग्रवाल, रोशनलाल गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed