{"_id":"628403b0b2139462425fb170","slug":"vigilance-committee-raided-saral-kendra-and-tehsil-premises-panipat-news-knl108535294","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरल केंद्र और तहसील परिसर में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरल केंद्र और तहसील परिसर में छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी के साथ मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सरल केंद्र और तहसील परिसर में छापा मारा गया। टीम ने वहां पर आगंतुकों के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यवहार का जायजा लिया। इसके साथ ही सभी को चेतावनी दी गई कि वहां आने वाले लोगों के साथ व्यवहार ठीक रहने चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने उपमंडल स्तर पर एसडीएम वीरेंद्र ढुल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी गठित की है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, विभागाध्यक्ष और तहसील कार्यालय की टीआरए को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाए। उन्होंने संबंधित शाखाओं का दौरान किया और हिदायत देते हुए कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति के तहत काम का रहा है। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों में बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं होने दें। एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने इससे पूर्व अपने कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक भी ली और उन्हें उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी से भी अवगत कराया।