फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Video of doctors' pool party demanded Rs 20 lakh, threatened to go viral

Panipat News: डाक्टरों की पूल पार्टी का वीडियो बना मांगे 20 लाख रुपये, वायरल करने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Video of doctors' pool party demanded Rs 20 lakh, threatened to go viral
पानीपत। गांव रिसालू में एक फार्म हाउस पर डाक्टरों की पूल पार्टी के दौरान वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पार्टी में शामिल एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये मांगने और न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। आरोपी की ओर से बार-बार व्हाट्सएप काल करने के बाद इस संबंध में एक अस्पताल संचालक डॉ. गौरव की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर फार्म हाउस के मालिक की ओर से भी शिकायत दी गई है, जिसमें पूल पार्टी के दौरान फार्म हाउस में घुसकर कुछ युवकों पर हाथापाई का आरोप लगाया गया है। इस मामले में फार्म हाउस मालिक की शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में अस्पताल संचालक डॉ. गौरव ने बताया कि वह भी फार्म हाउस पर पूल पार्टी में शामिल थे। आरोपियों ने उनके पास वीडियो भेजकर 20 लाख रुपयों की मांग की है। आरोप है कि जब उन्होंने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही 20 लाख की जगह 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी है। किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत मिली है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-12 निवासी पुनित ने बताया कि उसका रिसालू गांव में गाय का फार्म है। इसमें स्वीमिंग पूल भी बनाया गया है। सोमवार देर रात को उसका भतीजा डॉक्टर अपने अन्य साथियों के साथ पार्टी कर रहा था। वे स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी बीच उनके पड़ोसी संजय और सुनील जबरदस्ती फार्म हाउस में घुस आए और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस बीच हाथापाई में उसके भतीजे का पर्स गायब हो गया। इसमें पांच हजार रुपये थे। आरोपी इससे पहले भी उन्हें धमकी दे चुके हैं। चांदनी बाग थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed