{"_id":"5d4b3bda8ebc3e6c9568ed15","slug":"video-dipro-office-crime-panipat-news-rtk5103818138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईपीआरओ कार्यालय में शराब के नशे में झूमते कर्मियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईपीआरओ कार्यालय में शराब के नशे में झूमते कर्मियों का वीडियो वायरल
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
डीआईपीआरओ कार्यालय में शराब की बोतल लेकर दिखाता कर्मचारी
- फोटो : panipat
Link Copied
जिले में सरकारी कार्यालयों के हालत यह हैं कि शाम होते ही यहां कर्मचारी अपने कर्म मंदिर में जाम छलकाने लगते हैं। बुधवार को लघु सचिवालय स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय में जाम छलकाते और हाथ में बोतल लेकर झूमते नशे में धुत कर्मचारियों का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में मामले की जांच कर रिपोर्ट बनाकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सहित तीन फोटोग्राफ वायरल हुए। यह वीडियो और फोटो डीआईपीआरओ कार्यालय के थे। वीडियो में पांच से छह लोग नशे में धुत दिख रहे हैं। यह सभी डीआईपीआरओ कार्यालय के कर्मचारी हैं। इनमें कार्यालय अधीक्षक नरेंद्र दहिया, चालक अनूप कुहाड़ सहित दो अन्य कर्मचारी हैं। वहीं फोटो में एक कर्मचारी जमीन पर चादर बिछाकर बैठा और हाथ में शराब की बोतल है। यहां तक की एक फोटो में हाथ में शराब की बोलत लेकर वह नाचता दिख रहा है। यह वीडियो और फोटो तीन अगस्त की रात का बताया जा रहा है। डीआईपीआरओ देवेंद्र ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वीडियो तीन अगस्त की रात की है। मामले की जांच कर रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी गई है। वहां से आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।