फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicular movement started on the bridge built on Yamuna

Panipat News: यमुना पर बने पुल पर वाहनों को आवागमन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement started on the bridge built on Yamuna
सनौली। बापौली थाना क्षेत्र व ब्लॉक के खोजकीपुर गांव में हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाला 84.36 करोड़ रुपये की लागत से यमुना नदी पर बना पुल बनकर तैयार हो चुका है। इस यमुना पुल से हल्के वाहनों के अलावा भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू हो गया है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने इस नए बने यमुना पुल पर सुरक्षा को लेकर यहां बापौली थाना पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह की देखरेख में पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने पुलिस थाना के दो एएसआई दलबीर व बलजीत एसआई की 24-24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों एएसआई के साथ दो-दो होमगार्ड की ड्यूटी रहेगी। एसपी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी 16 जनवरी से यमुना पर बने नए पुल पर ड्यूटी दे रहे है। हालांकि अभी पुलिस कर्मियों के रहने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए है। उनके लिए एक तंबू लगाया गया है।
विज्ञापन

यमुना पुल पर ड्यूटी दे रहे एएसआई दलबीर ने बताया कि एएसपी सृष्टि गुप्ता भी पुल का दो बार दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुल पर पुलिस कर्मियों के लिए जल्द ही स्थायी रूप से कमरा आदि बनवाया जाएगा ताकि उनको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पानीपत जिले की सीमा में हरिद्वार हाईवे पर ही यमुना नदी पर पुल बना हुआ है। उसके बाद सोनीपत के बहालगढ़ में ही यमुना पर पुल बना है। इस नए पुल के बनने से समालखा से छपरौली और बडौत आदि जाने की दूरी घट गई है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इस यमुना पुल को बनाने का तकरीबन काम पूरा हो चुका है। हरियाणा की तरफ डिकाडला गांव में सड़क का टुकडा और कुछ यूपी की तरफ काम बकाया है। इस काम को करीब 10 दिनों में ही पूरा करवा दिया जाएगा। उसके बाद इस पुल के बनने की अधिकारिक तौर पर सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाएगी ताकि इसका उद्घाटन करवाया जा सके। इस पुल पर वाहनों का आवागमन होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed