फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vaccination picks up pace despite rain, 3852 people got vaccinated

बारिश के बावजूद वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, 3852 लोगों को लगाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vaccination picks up pace despite rain, 3852 people got vaccinated
मानसून की बारिश ने वीरवार को जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया, इसके बावजूद कोरोना वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी। वीरवार को 3852 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगी। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की खबर है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों समेत अन्य जगहों पर 21 वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। जहां 18 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी में 2064 लोगों को पहली डोज दी गई और 507 को दूसरी डोज दी गई। इसी तरह 45 वर्ष से ऊपर की श्रेणी में 400 लोगों को पहली और 881 को दूसरी डोज दी गई। वैक्सीनेशन के 21 सत्रों में 3852 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। दूसरी ओर वीरवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। वहीं पिछले 24 घंटे मे 677 टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का है लक्ष्य : उपायुक्त
कोरोना की तीसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर वैक्सीनेशन में लगा है। ग्रामीण क्षेत्र के हर वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने लोगों से अपील की कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान में सहयोग दें। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत किया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के चक्कर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग, मची अफरातफरी
समालखा। कोरोना से बचाव को लेकर अभी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तो जागरूक हो रहे हैं, लेकिन वैक्सीनेशन के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना भूल रहे हैं। वीरवार को स्थानीय सामान्य अस्पताल में भी वैक्सीन लगवाने को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा और लोगों ने सभी नियम कायदे तोड़ दिए। वीरवार को 364 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एसएमओ डॉ. संजय कुमार अंतिल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग भवन में 615 लोगों को लगाई वैक्सीन
बापौली। सीएचसी बापौली की ओर से राधा स्वामी सत्संग भवन में वीरवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें 615 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 154 अध्यापकों को भी वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन टीम में फार्मासिस्ट शांति स्वरूप सचदेवा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार, कुसुम, खामोश देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed