फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vaccination of less than one thousand people after 14 days

14 दिनों बाद हुआ जिले में 1 हजार से कम लोगों को वैक्सीनेसन,रोजाना 1200 लोगों का रहा था वैक्सीनेसन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of less than one thousand people after 14 days
पानीपत। सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालो की लगी हुई भीड़। - फोटो : Panipat
14 दिन बाद बुधवार को जिले में एक हजार से कम लोगों को वैक्सीन लगी है। सरकारी छुट्टी होने के कारण केवल एक ही सेंटर पर वैक्सीनेशन किया गया। जिससे यह कमी देखी गई। सिविल अस्पताल में कुल 540 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई, जिसमें 18 प्लस के 183 लोगों ने पहली और 79 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 साल से ऊपर के वर्ग में 97 लोगों ने पहली और 175 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

ईद की छुट्टी होने के कारण केवल सिविल अस्पताल में ही वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें केवल रजिस्ट्रेशन कराए और स्लॉट बुक किए हुए लोगों को ही वैक्सीन की डोज लगनी थी। कोविन पर बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही रोज की तरह सैकड़ों लोग वैक्सीनेसन के लिए सिविल अस्पताल में पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों को ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करना पड़ा, जिसके बाद वैक्सीनेशन शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

एक संक्रमित मिला और अब 9 केस एक्टिव
जिले में बुधवार को एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ ही अब कुल 9 एक्टिव केस हो गए हैं। बुधवार को जिले में कुल 420 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed