{"_id":"61eb1027162c8c4ed3519dbd","slug":"uturn-opened-near-dera-baba-jodh-sachiyar-gurdwara-panipat-news-knl96672563","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारा के पास खोले गए यूटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारा के पास खोले गए यूटर्न
विज्ञापन
पानीपत। नारियल फोड़कर डेरा बाबा जोध सचियार गुरूद्वारा के पास खोले गए यूटर्न उदघाटन करते हुए सां?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारे के पास बनाए गए दूसरे यूटर्न को शुक्रवार सुबह खोल दिया गया है। सांसद संजय भाटिया ने नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया। इन दोनों कटों और यूटर्न के चालू होने से जाम की स्थिति पर काफी असर पड़ेगा। सेक्टर 11-12 के लोगों को इसका बहुत फायदा मिलेगा, वहीं दिल्ली से आने वाले लोगों को अब गोहाना रोड की बजाय उससे पहले यूटर्न लेने में आसानी होगी।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि फ्लाईओवर के ऊपर के निकासी के प्वाइंट भी शुरू करवाए जाएंगे। पानीपत के लोगों के लिए ये बहुत जरूरी है। टोल की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि लोग फ्लाईओवर के बिना उपयोग के टोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रार्थना पत्र दिया है। इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर, समाजसेवी हरपाल ढांडा, उपायुक्त सुशील सारवान और पार्षद रविंद्र भाटिया भी मौजूद रहे।एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम राजेश सोनी, डीएसपी संदीप कुमार सहित भी अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फ्लाईओवर को बस स्टैंड से जोड़ने का प्रयास : विज
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि जीटी रोड पर फ्लाईओवर से मिला हुआ एक बस स्टैंड बनाने का भी प्रावधान है। इस पर एनएचएआई और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात चल रही है। आशा है कि यह प्रयास सफल होगा। मेयर अवनीत कौर ने कहा कि कटों के खुलने से सिख संगत को भी बहुत बड़ा फायदा होगा।