फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar over cutting receipt in lieu of picking up garbage

कचरा उठाने के एवज में रसीद काटने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar over cutting receipt in lieu of picking up garbage
राज कॉलोनी में कूड़ा कलेक्शन की रसीद काटने के दौरान हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे पार्षद रविंद - फोटो : Panipat
पानीपत। सनौली रोड स्थित राज कॉलोनी में कचरा उठाने के एवज में लोगों से 60 रुपये लेकर 30 रुपये की रसीद देने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। यह कर्मचारी पीसीसी कंपनी के थे, जो डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी जेबीएम के नाम पर रसीद काट रहे थे। लोगों ने इसका विरोध किया और उनकी रसीद बुक छीन ली और पार्षद को मौके पर बुलाया। निगम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लोगों से लिखित में शिकायत ली गई।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सतबीर एवं विकास खुद को जेबीएम कर्मचारी बताकर कूड़ा कलेक्शन के पैसे ले रहे थे। उन्होंने करीब सात-आठ घरों से 30-30 रुपये की रसीद देकर 60 रुपये लिए। कॉलोनी निवासी कृष्ण शर्मा ने इसका विरोध किया और 60 रुपये की ही रसीद मांगी। कॉलोनी के अन्य लोग भी विरोध में उतर आए। दोनों कर्मचारियों ने लोगों को दी गई रसीद में ही 30 रुपये काटकर 60 रुपये लिखना शुरू कर दिया, जबकि रसीद बुक की कार्बन कॉपी में 30 रुपये ही लिखे रहे। इस पर लोगों ने कर्मचारियों को बैठाते हुए रसीद बुक छीन ली और पार्षद रविंद्र भाटिया को बुलाया। इस पूरे मामले में जेबीएम अपना पल्ला झाड़ रही है, जबकि पीसीसी कंपनी को कार्य जेबीएम ने दे रखा है। जबकि हंगामे के बाद जेबीएम का कहना है कि उन्होंने किसी से पर्ची काटने के लिए नहीं कहा है।
विज्ञापन

लोगों से बेवजह की वसूली किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। मौके के ऊपर जेबीएम की गड़बड़ी पकड़ी गई है। नगर-निगम आयुक्त को जेबीएम कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पीसीसी कंपनी अन्य कंपनी जेबीएम के नाम की पर्ची नहीं काट सकती है। जेबीएम अधिकारी मना कर रहे हैं कि कोई पर्ची नहीं कटवाई जा रही है। - रविंद्र भाटिया, वार्ड पार्षद, नगर-निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से निगम आयुक्त के नाम लिखित में शिकायत ली गई है। जिस पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, सैनिटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम
जेबीएम ने कर्मचारियों को पर्ची काटने के लिए नहीं कहा है, पर्ची पीसीसी की ओर से काटी जा रही है। जिन कर्मचारियों ने गलती की है, उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। - राजेंद्र कुमार, अधिकारी, जे.बी.एम कंपनी।
संज्ञान में आते ही रसीद बुक जब्त कर ली गई थी। जिस कर्मचारी या सुपरवाइजर की गलती है, उसे हटाया जाएगा। - महिपाल सिंह, मैनेजर, पीसीसी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed