फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Upload selfie after voting, you will get reward

Panipat News: मतदान के बाद सेल्फी करें अपलोड, मिलेगा इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Upload selfie after voting, you will get reward
पानीपत । आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हरियाणा की ओर से सकारात्मक पहल की गई है। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस पहल के तहत बच्चों द्वारा इस बार अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और मतदान के दिन वोट डालने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को 10 हजार रुपये, पांच हजार रुपये और 2500 सौ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला के सभी मतदाताओं से बढ़-चढक़र मतदान करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहुति डालने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडबल्यूडॉटसीईओहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन/ पोर्टल पर एक लिंक बनाया गया है। जो कि मतदान के दिन 25 मई को खुलेगा। लिंक प्रात: सात बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने के लिए एक्टिवेट हो जाएगा। जिस पर रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है बल्कि स्कूली बच्चे, जो भावी मतदाता बनेंगे, उन्हें अभी से मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए सजग करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है, इसलिए यह पहल शुरू की गई है ताकि हर मतदाता अपना वोट अवश्य दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed