फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Up railway line will be laid from Dewana and down railway line from Panipat station.

Panipat News: दीवाना से अप और पानीपत स्टेशन से डाउन रेल लाइन बिछाई जाएगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Up railway line will be laid from Dewana and down railway line from Panipat station.
पानीपत। रेलवे नेटवर्क पर लगातार बढ़ते यात्री और मालगाड़ियों के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने पानीपत स्टेशन पर बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत दीवाना स्टेशन से अप लाइन की दिशा में नई अतिरिक्त रेल पटरी बिछाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं पानीपत स्टेशन से डाउन लाइन की दिशा में अतिरिक्त रेल लाइन विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

अप और डाउन दोनों मार्गों पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विस्तार को लेकर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी तथा देरी की समस्या में भी काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-अंबाला रेलखंड व्यस्ततम रेल मार्गों में शामिल है। जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। सीमित रेल लाइनों के कारण कई बार ट्रेनों को सिग्नल पर रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed