{"_id":"67575ee259717c546001b399","slug":"unlimited-id-will-be-made-for-students-panipat-news-c-244-1-sknl1016-128769-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छात्रों की बनेगी अपार आईडी, स्कूलों में मेघा अपार दिवस की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छात्रों की बनेगी अपार आईडी, स्कूलों में मेघा अपार दिवस की शुरूआत
विज्ञापन
पानीपत। देश-प्रदेश सहित जिले के सभी स्कूलों में प्रत्येक माह की नौ व 10 तारीख को मेगा अपार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत सोमवार से हो चुकी है। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक किए जाने के लिए आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाई जानी है। इसके लिए सभी राजकीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नौ व 10 दिसंबर को मेगा अपार दिवस मनाया जा रहा है। मेघा अपार दिवस पर स्कूलों को अधिक से अधिक अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त दोनों दिवस को मेघा अपार दिवस के रूप में नामित करने के संबंध में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा अधिकारियों व जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया है कि वह संबंधित विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम कराना सुनिश्चित कराएं। कार्यक्रम प्रत्येक माह होना है। उपरोक्त तिथियों में कोई अवकाश है तो अगले कार्य दिवस में मेगा अपार दिवस मनाते हुए बच्चों की आइडी तैयार की जाएगी। इस माह की रिपोर्ट 14 दिसंबर तक राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।
57 फीसदी स्कूलों में शुरू किया अपार आईडी बनाने का काम
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 57 फीसदी स्कूलों में अपार आईडी बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। प्रदेश के 23550 स्कूलों में अपार आईडी बनाई जानी हैं जिनमें से 13417 स्कूलों में अपार आईडी बनाने का काम जारी है। प्रदेश में 5255441 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का लक्ष्य है जबकि अब तक 1223974 विद्यार्थियों की आइडी बनाई गई है जो कुल लक्ष्य का मात्र 23 प्रतिशत है। निर्देशानुसार दिसंबर के अंत तक सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपार आईडी बनाने के मुख्य कार्य बिंदु
1. संतृप्ति के लिए समयसीमा- प्राथमिक ध्यान अधिकतम आईडी बनाने पर होना चाहिए। अपार आईडी निर्माण को दिसंबर-2024 तक पूरा किया जाना है। यह कार्य इसी कैलेंडर वर्ष के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
2. अपार आईडी दस्तावेजीकरण- स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपार आईडी के साथ-साथ निर्माण के समय, डिजी लॉकर में संग्रहीत अपार आईडी के प्रिंटआउट छात्रों या अभिभावकों को उपलब्ध कराए जाने हैं।
3. सिस्टम एकीकरण- विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) से जुड़ी आईटी प्रणालियों के साथ अपार आईडी का एकीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वीएसके के माध्यम से सीखने के मार्गों का दृश्यीकरण सक्षम करें। शैक्षिक हस्तक्षेपों के वृहद और सूक्ष्म विश्लेषण की अनुमति देनी होगी। इससे छात्रों की शैक्षिक यात्रा की व्यापक निगरानी की सुविधा प्रदान होगी।
4. स्कूल प्रबंधन प्रणाली अपडेट- सभी स्कूल आईटी प्रणालियों को अपग्रेड किया जाना चाहिए। इसमें अपार आईडी एकीकरण को शामिल करना जिससे यह सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए प्राथमिक पहचानकर्ता बन जाए।
5. निगरानी और रिपोर्टिंग- मेगा अपार दिवस के दौरान प्रगति पर नज़र रखने और किसी भी चुनौती का तुरंत समाधान करने के लिए निगरानी तंत्र स्थापित किया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी एक दैनिक निगरानी प्रणाली स्थापित कर सकते हैं।
वर्जन-
जिले में मेघा अपार दिवस मनाया जा रहा है जिसकी सोमवार से शुरूआत हुई है। जिले के स्कूलों में अपार आईडी बनाने का काम जारी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिसंबर के अंत तक विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में अब तक 30 प्रतिशत छात्रों के पास अपार आईडी है। इस माह में अपार आईडी बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।