फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncontested elections for 36 posts across SD Education Society and eight institutions

Panipat News: एसडी एजुकेशन सोसाइटी और आठ संस्थानों के 36 पदों पर निर्विरोध चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Uncontested elections for 36 posts across SD Education Society and eight institutions
नरेश गोयल लगातार दूसरी बार बने सोसाइटी के सचिव, सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने से मतदान की नौबत नहीं आई
विज्ञापन

-चुनाव अधिकारी सुरेंद्र मित्तल और ऋषभ मित्तल की देखरेख में संपन्न हुआ चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। श्री सनातन धर्म (एसडी) एजुकेशन सोसाइटी और इसके अंतर्गत संचालित आठ शिक्षण संस्थानों के 36 पदों पर रविवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। नरेश कुमार गोयल लगातार दूसरी बार सोसाइटी के सचिव चुने गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने के कारण मतदान नहीं हुआ।

इस बार के चुनाव की खास बात यह रही कि सोसाइटी और इसके तहत आने वाले सभी आठ प्रमुख शिक्षण संस्थानों के प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप किसी भी पद पर मतदान कराने की जरूरत नहीं आई और सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सुरेंद्र मित्तल और ऋषभ मित्तल ने बताया कि 19 अक्तूबर को सभी 36 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। 21 अक्तूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिली जिम्मेदारी

एसडी एजुकेशन सोसाइटी: प्रधान कमल गुप्ता, उपप्रधान अनूप कुमार, सचिव नरेश कुमार गोयल, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार और ऑडिटर विनोद गुप्ता।

एसडी पीजी कॉलेज: प्रधान दिनेश कुमार, उपप्रधान महेंद्र अग्रवाल, महासचिव राजेश गर्ग और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल।

एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल: प्रधान प्रमोद कुमार बंसल, उपप्रधान विनोद कुमार, प्रबंधक फकीर चंद गुप्ता, संयुक्त प्रबंधक प्रतीक गर्ग, खजांची सूरज प्रकाश और ऑडिटर कृष्ण अग्रवाल।

एमएएसडी पब्लिक स्कूल: चेयरमैन अश्वनी मित्तल, वाइस चेयरमैन अभय सिंगला और ऑडिटर नीरज कुमार गोयल।

एसडी विद्या मंदिर, हुडा: चेयरमैन तुलसी सिंगला, वाइस चेयरमैन विकास कुमार, सचिव उत्तम गुप्ता और ऑडिटर रोहित गर्ग।

एसडी विद्या मंदिर, सिटी: चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन ईश्वर गर्ग, सचिव सुरेंद्र गुप्ता और ऑडिटर नीरज कुमार।

एपीआईआईटी एसडी इंडिया: चेयरमैन निशांत गुप्ता, वाइस चेयरमैन सरवण मित्तल और ऑडिटर विकुल बिंदल।

एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज: चेयरमैन आकाश गर्ग, वाइस चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, सचिव मनोज सिंगला और ऑडिटर अमित जिंदल।

एसडी इंटरनेशनल स्कूल: चेयरमैन पवन कुमार गर्ग, सचिव दीपक सिंगला और ऑडिटर रामलाल सिंगला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed