फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unannounced cut in Samalkha including Panipat, people upset

पानीपत समेत समालखा में अघोषित कट, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Unannounced cut in Samalkha including Panipat, people upset
पानीपत। गर्मी शुरू होते ही जिले के अलग-अलग ब्लॉक और कॉलोनियों में बिजली के अघोषित कट लगने शुरू हो गए है। सेक्टर 12,सेक्टर-13, 17 और सेक्टर 29 पार्ट वन और टू में बुधवार रात 2 बजे से लेकर चार बजे तक अघोषित कट रहा इसी के साथ साथ समालखा में रात चार घंटे तक कट रहा। बिजली कटौती होने से जिले के उपभोक्ता परेशान हो रहे है। इसी के साथ समालखा के नौ गांवों में गुरुवार को सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक घोषित कट रहा जिससे दिनभर ग्रामीण वासी परेशान रहे।
विज्ञापन

गांव उग्राखेड़ी के ट्रांसफार्मर में हुआ फॉल्ट
गांव उग्राखेड़ी में लगे ट्रांसफार्मर में दोपहर 12 बजे फॉल्ट हो गया। इससे उग्राखेड़ी, राजाखेड़ी समेत अन्य क्षेत्रों में शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। फॉल्ट होने के बाद ग्रामीण वासियों ने बिजली निगम में फोन किया जिसके चार घंटे बाद मरम्मत का काम पूरा किया गया।
विज्ञापन

आज भी समालखा के 10 गांवों में आपूर्ति रहेगी बाधित
220 केवी समालखा से चलने वाले 33 केवी डिकाडला फीडर में सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे समालखा के नौ गांव प्रभावित रहेंगे। गांव हथवाला, आटा, खोजकीपुर, डिकाडला, कारकोली, महावटी, राक्षेड़ा समेत बिलासपुर व हैचरी फॉर्म से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी के साथ 33 केवी बिहौली से चलने वाले 1 केवी ताजपुर में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक लाइन मरम्मत के कारण रहने वाले शटडाउन से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed