फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   UG and PG examinations from tomorrow, BEd from 27

कल से यूजी और पीजी की परीक्षाएं, 27 से बीएड की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
UG and PG examinations from tomorrow, BEd from 27
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 13 जुलाई मंगलवार से यूजी और पीजी सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। वहीं बीएड फाइनल ईयर की परीक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षाओं का आयोजन इस बार भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होंगा। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। विद्यार्थियों को वेब कैम और मोबाइल कैमरे के सामने उपस्थित होने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

इन सभी परीक्षाओं में विद्यार्थी को 100 प्रतिशत अंकों का पेपर हल करना होगा, जिसके लिए उन्हें चार घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर करने के लिए विद्यार्थियों को ए-फोर साइज के अधिकतम 36 पेजों का प्रयोग करना होगा तथा प्रश्नपत्र डाउनलोड करके परीक्षा संबंधित विवरण और रोल नंबर पेज पर लिखना होगा। इसके अलावा कोई भी परीक्षार्थी अपना मोबाइल नंबर व अन्य कोई भी सूचना अपनी उत्तर-पुस्तिका पर नहीं लिखेगा। विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका गूगल लिंक पर अपलोड करनी होगी। गूगल लिंक परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। डेटशीट केयू के वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर-पुस्तिका अपलोड करने के लिए जारी होगा गूगल फॉर्म का लिंक
केयू की परीक्षा शाखा द्वारा परीक्षा संबंधित अधिसूचना सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को ईमेल के माध्यम से जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए इस बार भी उत्तर-पुस्तिका अपलोड करने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक जारी किया जाएगा, ताकि ईमेल बाउंस और ईमेल फेल जैसी किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। गूगल फॉर्म का लिंक संबंधित विभाग और संस्थान की ओर से भेजा जाएगा, जिसके जरिए विद्यार्थी उत्तर-पुस्तिका समय रहते संबंधित विभाग या संस्थान और कॉलेज में भेज सकेंगे। इसके लिए बाकायदा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गूगल फॉर्म का लिंक तैयार कर सभी परीक्षार्थियों के पास भेजना होगा। आदेशों के उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में ई-मेल से भेजा जाएगा प्रश्नपत्र
सुबह और सायंकालीन सत्र में होने वाली इन स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में सुबह सत्र वाला पेपर 9:15 बजे और सायं सत्र के लिए 1:15 बजे ई-मेल के माध्यम से संबंधित विभाग या संस्थान और कॉलेज में भेजे जाएंगे। इसके बाद संबंधित विभाग, संस्थान और कॉलेज 9:30 बजे और दोपहर के सत्र में 1:30 बजे तक प्रश्न-पत्र ई-मेल, व्हाट्सएप और अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक एप के माध्यम से परीक्षार्थी के पास भेजेंगे।
ये विद्यार्थी भी होंगे पात्र
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर यह भी है कि 13 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए वो विद्यार्थी भी योग्य हैं जिनकी कोविड-19 के कारण अप्रैल-मई 2020, नवम्बर-दिसम्बर 2020 सत्र में परीक्षाएं हो नहीं सकी थी। इनमें अतिरिक्त पेपर, अंक सुधार के छात्र भी सम्मिलित हैं।
ऑब्जर्वर रखेंगे विद्यार्थियों पर नजर
ऑनलाइन परीक्षाओं में अधिकतर विद्यार्थी चीटिंग करते हैं, जिसके मद्देनजर इस बार परीक्षा को नकल मुक्त बनने के लिए केयू प्रशासन द्वारा स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा सकते हैं, जो ऑनलाइन विद्यार्थियों पर परीक्षा के दौरान नजर रखेंगे। परीक्षाओं के लिए जारी की गई गाइडलाइन में विद्यार्थियों को वेबकैम और मोबाइल कैमरे के सामने उपस्थित होने के निर्देश हैं।
शिक्षकों को तीन माह तक संभालकर रखना होगा रिकॉर्ड
परीक्षार्थी को समय रहते प्रश्न-पत्र सुबह व दोपहर सत्र वाले परीक्षा वाले दिन उपलब्ध हो सकेंगे। 20 विद्यार्थियों के ऊपर एक निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो सभी विद्यार्थियों पर नजर रखेगा। शिक्षकों को इसका रिकॉर्ड तीन महीने तक संभालकर रखना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय द्वारा इसकी जांच की जा सके। इसके अलावा सभी विभाग, संस्थान और कॉलेज को सभी परीक्षाओं की डेली सूची परीक्षा संपन्न होने उपरांत क्लास वाइज, पेपर वाइज, डेट वाइज उत्तर-पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए गए अवार्ड परफॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।

13 जुलाई से शुरू होने वाली यूजी-पीजी की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए इस बार भी पेपर की उत्तर पुस्तिका अपलोड करने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक जारी किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को उत्तर-पुस्तिका भेजने के लिए ई-मेल बाउंस या फेल जैसी तकनीकी समस्या पैदा नहीं होगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed