फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths looted bike and mobile from the security guard who was talking to the eunuch.

Panipat News: किन्नर से बातचीत कर रहे सिक्योरिटी गार्ड से दो युवकों ने लूटी बाइक व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths looted bike and mobile from the security guard who was talking to the eunuch.
पानीपत। टोल प्लाजा पर किन्नर से बातचीत कर रहे सिक्योरिटी गार्ड से दो युवक मारपीट कर बाइक व फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

असंध रोड ज्योति नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह टोल प्लाजा पर एमजी हेक्टर कार एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह 26 नवंबर को रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद एजेंसी से बाहर आया और शराब ठेके से एक बोतल शराब ली। उसके बाद उसने हुंडई एजेंसी, टोल प्लाजा के पास खाली जगह में बैठकर शराब पी। घर जाने लगा तो उसे टोल प्लाजा पर किन्नर घूमते दिखाई दिए। वह उनके पास गया और उनसे बातचीत करने लगा। इसी बीच दो युवक उनके पास आए। इससे वे सड़क के पास खाली पड़ी जगह में अंधेरे में चले गए। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी उससे मारपीट कर बाइक व फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
- बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed