{"_id":"61a92678bfc99d725552f094","slug":"two-youths-in-car-were-caught-with-charas-panipat-news-knl91509974","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दो युवकों को चरस के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार दो युवकों को चरस के साथ पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 1 किलो 20 ग्राम चरस और 20 हजार रुपये नकदी के साथ दो आरोपियों को स्विफ्ट कार के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। सेक्टर 11-12 निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू और उझा गांव निवासी सोनिक ने बताया कि वे मादक पदार्थ को पानीपत के मेन बाजार निवासी दिनेश उर्फ कातियां से 70 हजार रुपये में खरीदकर लाए थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर दिनेश को भी देर शाम छोटू राम चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे 20 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि दिनेश को पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एंटी नाराकोटिक्स इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि टीम ने बुधवार शाम चौटाला रोड पर गश्त पर थी। गुप्त सूचना मिली कि स्विफ्ट कार में सवार युवक छाजपुर से चौटाला रोड की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रुकवाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में गाड़ी की तलाशी ली तो 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई।