फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two yards distance, no mask is necessary

लाइव: दो गज दूरी न मास्क मान रहे जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two yards distance, no mask is necessary
पानीपत। सिविल अस्पताल में वैक्सीन सैंटर के बाहर खड़े हुए लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग एक-साथ खड़े ह - फोटो : Panipat
जिले में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ गई हो, लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बाद भी लापरवाही साफ दिख रही है। लोग न दो गज दूरी रख रहे हैं न ही मास्क को जरूरी मान रहे हैं। कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर अनिश्चित्ता है, लेकिन खतरा टल गया, ऐसा दावा नहीं किया जा सकता है। कोविड-19 के नियमों का पालन तब और जरूरी हो जाता है, जब जिले की 14 लाख की आबादी में से महज 3.72 लाख लोगों का ही वैक्सीनेशन हुआ हो। उस पर भी महज 70 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाई जा सकी हो, क्योंकि वैक्सीनेशन से सुरक्षा भी कोविड टीके की दोनों डोज के बाद ही है।
विज्ञापन

सीन-1
स्थान : आउट पेशेंट डिपार्टमेंट ब्लॉक (ओपीडी)
समय : सुबह 11:45 बजे
आंखों देखी : ओपीडी ब्लॉक में कमरा नंबर-15 के बाहर लंबी लाइन लगी थी। लोग डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यहां सामाजिक दूरी नहीं थी। दो गज दूरी की सीख का यहां पालन होता नहीं दिख रहा था, कोरोना संक्रमण को निमंत्रण दिया जाता दिखा। कमरा नंबर-15 में बुखार, खांसी और जुुखाम एवं अन्य सामान्य बीमारियों के रोगियों को देखा जाता है, यह लक्षण कोरोना संक्रमण होने पर भी होते हैं, इसके बाद भी यहां लापरवाही दिखी।
विज्ञापन

सीन-2
स्थान : वेटिंग रूम
समय : दोपहर 12:05 बजे
आंखों देखी : सिविल अस्पताल में इंतजार करने के लिए मरीजों के लिए बने वेटिंग रूम में मरीज तो मरीज, अस्पताल की नर्स या कर्मचारियों तक ने मास्क नहीं पहना हुआ था। डॉक्टरों को दिखाने के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से पूछने पर पता चला कि ज्यादातर को बुखार है। साथ ही कुछ को खांसी और जुखाम की भी समस्या थी। जहां अस्पताल के स्टाफ को मास्क लगाने की अपील करनी चाहिए, यहां पर वे ही इसका पालन करते नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-3
स्थान : सीटी स्कैन वार्ड
समय : दोपहर 12:50 बजे
आंखों देखी : सीटी स्कैन वार्ड में इस वक्त वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ऐसे में सीटी स्कैन कराने के लिए आने वाले मरीजों के साथ ही यहां पर वैक्सीनेशन कराने वाले भी बड़ी तादाद में आ रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए यहां मारामारी मची दिखी। यहां ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था, सामाजिक दूरी तो थी ही नहीं। बारी-बारी से 5 से 10 लोगों को सिक्योरिटी गार्ड वैक्सीनेशन के लिए अंदर भेज रहे थे। हालात यह थे कि जब सिक्योरिटी गार्ड गेट खोलता था, भीड़ टूट पड़ती थी और लोगों को संभालना मुश्किल हो रहा था। धक्का मुक्की की नौबत कई बार आई। मौजूद कर्मचारियों को बार-बार गेट बंद करने पड़े।
कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जिससे नियमों का पालन कराया जा सके। लोगों को जागरूक करने के लगातार काम किया जा रहा है। जागरूकता में और तेजी लाई जाएगी।

-डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ, सिविल अस्पताल

पानीपत। सिविल अस्पताल में कमरा नंबर 15 के बाहर लगी हुई लोगों की भारी भीड़, सोशल डिस्टेसिंग को भुले ?

पानीपत। सिविल अस्पताल में कमरा नंबर 15 के बाहर लगी हुई लोगों की भारी भीड़, सोशल डिस्टेसिंग को भुले ?- फोटो : Panipat

पानीपत। सिविल अस्पताल के वैटिंग हॉल में बैठे लोग मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भूल।

पानीपत। सिविल अस्पताल के वैटिंग हॉल में बैठे लोग मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भूल।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed