फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four workers injured when factory roof collapses

Haryana: पानीपत में हुआ बड़ा हादसा, फैक्ट्री की छत गिरी, चार मजदूर दबे

Tue, 16 Dec 2025 04:15 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:15 PM IST
सार

पानीपत में एक फैक्ट्री की अचानक छत गिर गई जिसमें चार मजदूर दब गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Four workers injured when factory roof collapses
पानीपत में गिरी फैक्ट्री की छत - फोटो : संवाद

विस्तार

सेक्टर-25-टू में मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे मरम्मत के समय फैक्टरी के छत का एक हिस्सा गिरने से चार श्रमिक घायल हो गए। आस-पास की फैक्टरियों के श्रमिकों ने सबको मलबे से निकाला। घायल को सेक्टर-11-12 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर है। उधर, हादसे की सूचना पर पानीपत तहसील के नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना चांदनीबाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्टरी मालिक से भी जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल श्रमिकों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन

थाना सेक्टर-25 पार्ट टू में प्लॉट नंबर 56 में एक फैक्टरी काफी समय से बंद है। करीब दो माह पहले टेक्सटाइल कारोबारी अभिनव ने फैक्टरी को खरीद लिया था। जिसके बाद वह फैक्टरी की मरम्मत करा रहे थे। इसके लिए बाबू ठेकेदार को पीछे के हिस्से में बने कमरे को तोड़ने का ठेका दिया था। मंगलवार को श्रमिक तारिक व कादिर निवासी हाली कॉलोनी अपने अन्य साथियों के साथ कमरे की छत तोड़ रहे थे। दोपहर को खाना खाने के बाद वह छत तोड़ने लगे तो अचानक पूरी छत गिर गई। जिससे दोनों मलबे में दब गए। छत गिरने से बराबर वाली फैक्टरी की भी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उस फैक्टरी में काम कर रहे दो श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। तुरंत ही साथी श्रमिकों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सेक्टर-11-12 में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

उधर हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में भी खलबली मच गई। तुरंत ही पानीपत तहसील के नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा और चांदनीबाग थाना प्रभारी महिपाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटना स्थल पर मौजूद श्रमिकों से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही फैक्टरी के मालिक से भी बात की। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची और घायल श्रमिकों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आस-पास की फैक्टरियों के श्रमिकों ने मलबे से घायलों को निकाला

प्रत्यक्षदर्शी सोहनलाल ने बताया कि हादसे के समय लंच चल रहा था। वह आराम कर रहे थे। कुछ श्रमिक फैक्टरी के सामने ही चाय की दुकान चाय पीने के लिए आए थे। जैसे ही छत गिरी तो एक दम से तेज आवाज आई। जिसके बाद वह तुरंत अंदर की ओर भागे। उन्होंने देखा की दो बंदे मलबे में दबे हैं। उन्हें बाहर निकाला। एक बंदे के सिर में ज्यादा चोट थी। पास वाली फैक्टरी में भी तीन बंदे घायल हुए थे। उन्हें भी निकाला गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक ही हालत गंभीर है। हादसे के बाद फैक्टरी के दरवाजे पर मालिक ने ताला लगा दिया।

करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। तुरंत ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। एक घंटे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उस समय तक सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

फैक्टरी की बिल्डिंग गिरने की सूचना आई थी। तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मरम्मत कार्य करते समय बिल्डिंग गिरी थी। चार-पांच श्रमिकों को हल्की चोट आई है। मालिक से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट ली गई है। -सौरभ शर्मा, नायब तहसीलदार पानीपत।

फैक्टरी की छत गिरने पांच श्रमिक घायल हुए हैं। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -महिपाल, प्रभारी थाना चांदनीबाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed