{"_id":"5f037a598ebc3e43070739cf","slug":"two-teenagers-and-two-youth-went-down-in-the-canal-panipat-news-knl365107180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से निजात पाने दिल्ली पैरलल में नहर में नहाने उतरे दो किशोर व दो बालिग युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से निजात पाने दिल्ली पैरलल में नहर में नहाने उतरे दो किशोर व दो बालिग युवक लापता
विज्ञापन
दिल्ली पैरलल नहर में सोमवार को दो दोस्त और एक 13 वर्षीय किशोर गर्मी से निजात पाने के लिए उतरे, लेकिन वह नहर में ही डूब गए। बता दे कि 13 वर्षीय किशोर सुबह 11 बजे नहर में डूबा, जबकि दो दोस्त फैक्ट्री से लंच टाइम में नहाने के लिए आए थे, करीब दो से ढाई बजे के बीच वह नहर में उतरे और पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह भी डूब गए। गोताखोर की टीम उन्हें तलाशने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोर रवि के अनुसार हर साल दिल्ली पैरलल नहर में करीब 100 से अधिक किशोर, बालिग नहर में डूब जाते है, ज्यादातर हादसे गर्मी में होते है।
ताऊ के लड़के के साथ नहर में नहाने चला गया किशोर
संजय कॉलोनी निवासी पिता रविंद्र ने बताया कि उसके चार बेटे है, जिनमें सबसे बड़ा रोहित, फिर मोहित, उसके बाद सुमित और सबसे छोटा अमित है। उसका बेटा सुमित 13 साल का है, वह छठी कक्षा का छात्र है। उसकी पत्नी बाला ने आजाद नगर में ब्यूटी पार्लर की दुकान कर रखी है। सोमवार को बेटा सुमित अपनी मां के साथ दुकान पर गया था। वहीं वह अपनी नौकरी पर चला गया था। पत्नी ने बेटे को सुबह करीब 10 बजे घर जाकर नहाने की बात कही। जिसके तुंरत बाद वह दुकान से घर के लिए निकल गया। उसके बाद 11 बजे फोन आया कि उसका बेटा सुमित नहर में डूब गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो भीड़ जमा थी और गोताखोर उसे तलाशने में जुटे हुए थे। भाई सुभाष के बेटे अमन के साथ वह नहर में नहाने गया था, जिसने बताया कि वह नहर के अंदर उतरे ही थे कि सुमित उससे काभी दूर चला गया और गायब हो गया। उसके हाथ पांव दिखे लेकिन कुछ समय बाद वह भी बंद हो गए।
फैक्ट्री से लंच टाइम में नहाने गए तीन दोस्त, दो नहर में उतरे तो डूबे
आकाश निवासी हरि नगर ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं उसके साथ 17 वर्षीय शेखर व 19 वर्षीय राजकुमार काम करते है। सोमवार को लंच टाइम में करीब साढे़ तीन बजे राजकुमार के कहने पर वह नहाने के लिए आए थे। उसे व दोस्त शेखर को तैरना नहीं आता था, राजकुमार ने दोनों को जबरदस्ती नहर में नहाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना किया। जिसके बाद वह शेखर को लेगया और बोला इसको तैरना सिखाउंगा। जैसे वह नहर में उतरे तो पहले शेखर और शेखर को बचाने गए राजकुमार दोनों ही लापता हो गए। कुछ दूरी पर शेखर के हाथ पांव दिखे। वह करीब 50 मीटर तक रास्ते पर ही भागा और शेखर से प्रयास कर किनारे तक आने की बात कही, लेकिन वह पानी की रफ्ततार के साथ बहता गया। उसने दो राहगीर से भी मदद मांगी, जिन्होंने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब नहीं निकले तो उन्होंने हार मान ली और वह बाहर निकल गए।
विज्ञापन
23 वर्षीय युवक भी नहर में डूबा, दोस्त ने घर जाकर बताई घटना
सोमवार को सुबह 10 बजे अपने दोस्तों के साथ नहाने आए नूरवाला स्थित जसबीर कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विपिन भी नहर में डूब गया। दोस्तों ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। उन्होंने भी गोताखोर की टीम मौके पर बुलाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
कोई खुबडू झाल तो कोई मुनक जाकर ढूंढ रहा
परिजनों से बातचीत की गई तो किसी ने बताया कि वह खुबडू झाल सोनीपत में है तो किसी ने बताया कि वह मुनक में नहर में गोताखोर से बच्चे को ढूंढवा रहा है। एक का परिजन पानीपत में दूसरे का परिजन करनाल पहुंच गया, ताकि उनके सदस्य सुरक्षित मिल सके। बताया जा रहा कि पिछले दो साल से इस बार नहर के पानी की गति सबसे तेज थी।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी की तलाश जारी है, गोताखोर की टीम जुटी हुई है, जल्द ही उनकी तलाश कर ली जाएगी, पुलिस परिजनो से मिली शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय