फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two snatchers arrested for snatching chain from woman's neck

Panipat News: महिला के गले से चेन झपटने के दो झपटमार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Two snatchers arrested for snatching chain from woman's neck
समालखा। सीआईए-1 की टीम ने समालखा की संगम कॉलोनी में दूध लेकर लौट रहे महिला के गले से चेन झपटने के मामले में दो आरोपियों रिंकू व सुमित निवासी किवाना को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम को चुलकाना रोड पर जीए कॉलेज के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत के सामने पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि जीए कॉलेज के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों युवकों रिंकू और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आठ मई की शाम संगम कॉलोनी के नजदीक दूध लेकर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी थी। वह तीनों नशा करते हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए महिला के गले से चेन झपटकर िस्वफ्ट कार में बैठकर भागे से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को अदालत के सामने पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके कब्जे से कार व चेन बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed